फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Padmanabhaswamy Temple 7th Door Mystery Is a Hidden Treasure Really Inside key details explained in Hindi

क्या है पद्मनाभस्वामी मंदिर के सातवें दरवाजे का रहस्य? क्या सच में छिपा है इसके भीतर बेशुमार खजाना?

Tue, 09 Sep 2025 03:48 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 09 Sep 2025 03:48 PM IST
सार

मान्यताओं के मुताबिक पद्मनाभस्वामी मंदिर में रखे खजाने की रक्षा अलौकिक देवता और नाग करते हैं। अगर कोई इसे खोलने का प्रयास करता है तो उसके साथ कई तरह की अनिष्टकारी घटनाएं हो सकती हैं।

विज्ञापन
Padmanabhaswamy Temple 7th Door Mystery Is a Hidden Treasure Really Inside key details explained in Hindi
Padmanabhaswamy Temple - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केरल के तिरुवनंतपुरम में पद्मनाभस्वामी मंदिर स्थित है। यह मंदिर सदियों से आस्था और श्रद्धा का केंद्र रहा है। हालांकि, बीते कुछ दशकों में इस मंदिर की पहचान सिर्फ भगवान विष्णु के पवित्र मंदिर से ही नहीं बल्कि रहस्यमयी मंदिर के रूप में भी हुई है। साल 2011 में जब इस मंदिर के 6 दरवाजों को खोला गया था उस समय बेशुमार खजाना निकला था। वहीं 7वें दरवाजे को खोले जाने को लेकर काफी विवाद हुआ। इस कारण सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर के 7वें दरवाजे को खोले जाने को लेकर रोक लगा दी। मान्यताओं के मुताबिक पद्मनाभस्वामी मंदिर में रखे खजाने की रक्षा अलौकिक देवता और नाग करते हैं। अगर कोई इसे खोलने का प्रयास करता है तो उसके साथ कई तरह की अनिष्टकारी घटनाएं हो सकती हैं। कई लोगों को इस प्राचीन काल की मान्यता पर भरोसा है। 

विज्ञापन

पौराणिक मान्यता यह भी कहती है कि तहखाने की दरवाजे को केवल वही पुजारी खोल सकता है, जिसके पास गरुड़ मंत्र के जप का सटीक ज्ञान है। पद्मनाभस्वामी मंदिर के सातवें दरवाजे का निर्माण लकड़ी से किया गया है। इस दरवाजे पर एक नाग की भव्य आकृति भी बनी हुई है। 

Alien Life: सौरमंडल में ही मौजूद हो सकती है एलियन लाइफ, इस विशाल ग्रह के चांद पर मिल सकते हैं जीवन के सबूत

विज्ञापन
विज्ञापन

मान्यताओं के मुताबिक इस दरवाजे की रक्षा खुद भगवान विष्णु के अवतार नाग करते हैं। अगर कोई इस दरवाजे को खोलने की कोशिश भी करता है तो बड़ी अनहोनी होने की संभावना है। पद्मनाभस्वामी मंदिर अपनी बेहतरीन कला, शिल्प और भव्यता का प्रतीक है। इसे केरल और द्रविड़ की मिश्रित स्थापत्य शैली में बनाया गया है। 

Snake: ये हैं अमेजन के जंगल में पाए जाने वाले पांच खतरनाक सांप, काट लें तो पल भर में जा सकती है जान

विज्ञापन

इस मंदिर का निर्माण त्रावणकोर के राजाओं ने करवाया था। उस दौरान त्रावणकोर के राजा भगवान विष्णु की पूजा करते थे। उन्होंने अपनी संपत्ति और सबकुछ भगवान विष्णु को समर्पित कर दिया था।

Dancing Plague: जब दुनिया में फैल गई थी नाचने की बीमारी, हफ्तों तक डांस ही करते रहे लोग और गिरकर मर गए 

1750 में महाराजा मार्तेंड वर्मा ने अपने आप को भगवान का दास बताया था। मान्यताओं के अनुसार तब से इस मंदिर की देखरेख राजघराना करने लगा। इस मंदिर में भगवान विष्णु की 18 फीट लंबी प्रतिमा है। इसमें वे शेषनाग में शयन मुद्रा में हैं। 

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। अमर उजाला इसकी पुष्टी नहीं करता है।

India Mauritius Relation: वर्षों पुराना है भारत और मॉरिशस का संबंध, जानिए कौन थे गिरमिटिया मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed