{"_id":"62bd7f62bdeeb54f2775deaa","slug":"optical-illusion-personality-test-what-did-you-notice-first-girl-or-skull-know-your-personality-psychological-tricks-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Optical Illusion: इस तस्वीर में सबसे पहले लड़की दिखी या खोपड़ी? अपने जवाब के आधार पर जानिए अपनी पर्सनैलिटी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Optical Illusion: इस तस्वीर में सबसे पहले लड़की दिखी या खोपड़ी? अपने जवाब के आधार पर जानिए अपनी पर्सनैलिटी
Thu, 30 Jun 2022 04:18 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Thu, 30 Jun 2022 04:18 PM IST
सार
इस वायरल तस्वीर को ऑप्टिकल इल्यूजन का सही उदाहरण माना जा सकता है। आप इस तस्वीर को ध्यान से देखिए और बताइए कि आपने इस तस्वीर में सबसे पहले क्या नोटिस किया, क्योंकि यह तस्वीर आपकी पर्सनैलिटी के बारे में बहुत कुछ बताने वाली है।
विज्ञापन
तस्वीर के आधार पर जानिए अपनी पर्सनैलिटी
- फोटो : Bright Side Youtube
विस्तार
Optical Illusion: इंटरनेट पर इन दिनों ऑप्टिकल इल्यूजन वाली कई तस्वीरें देखने को मिलती हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद अधिकतर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं और उनका सिर चकरा जाता है। ऑप्टिकल इल्यूजन का मतलब होता है आखों को धोखा देने वाली तस्वीरें। ऑप्टिकल इल्यूजन की ज्यादातर तस्वीरों को देखने के बाद 99 फीसदी लोगों को समझ में नहीं आता है कि इसमें पहले क्या दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही कई तस्वीरें ऐसी होती हैं जिनमें कोई चीज छिपी होती हैं, लेकिन नजर नहीं आती हैं। अब इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसी ही तस्वीर वायरल हो रही है।
विज्ञापन
इस वायरल तस्वीर को ऑप्टिकल इल्यूजन का सही उदाहरण माना जा सकता है। आप इस तस्वीर को ध्यान से देखिए और बताइए कि आपने इस तस्वीर में सबसे पहले क्या नोटिस किया, क्योंकि यह तस्वीर आपकी पर्सनैलिटी के बारे में बहुत कुछ बताने वाली है। इस तस्वीर के आधार पर आप अपनी पर्सनैलिटी के बारे में जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि यह तस्वीर आपकी पर्सनैलिटी के बारे में कैसे बताती है।
विज्ञापन
ऐसी तस्वीरों से इंटरनेट भरा पड़ा है, जो लोगों को कंफ्यूज कर देती हैं। ये तस्वीरें देखने में हमें बेदह साधारण होती हैं, लेकिन इन तस्वीरों में पहले आप क्या देखते हैं। इससे आप अपनी पर्सनैलिटी के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं। इन तस्वीरों को ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें कहते हैं। हम एक ऐसी ही तस्वीर आपके लिए लेकर आए हैं।
विज्ञापन
इस तस्वीर में आप सबसे पहले किस चीज को नोटिस करते हैं और उसके आधार पर अपनी पर्सनैलिटी के बारे में जान सकते हैं। यह वायरल तस्वीर भी देखने में बेहद साधारण है, लेकिन इसमें दो चित्र हैं। अब आप इसमें सबसे पहले क्या देखते हैं। इसके आधार पर आपकी पर्सनैलिटी के बारे में पता चल सकता है।
इस तस्वीर में दो चित्र नजर आ रहे हैं। एक लड़की को देख सकते हैं जो खिड़की के बाहर देख रही है जबकि दूसरा एक इंसानी खोपड़ी नजर आ रही है। इस तस्वीर में अगर आप पहले खोपड़ी देखते हैं या पहले खिड़की से बाहर देखती लड़की को देखते हैं तो आपकी पर्सनैलिटी खोपड़ी को देखने वाले से बिल्कुल अलग है।
अगर आपने सबसे पहले खिड़की से बाहर देख रही लड़की को देखा है, तो आप हमेशा खतरे को अनदेखा कर देते हैं और बिना जाने समझे अपनी जान को जोखिम में डाल देते हैं। इसके कारण कभी-कभी अप्रिय स्थित में फंस जाते हैं। यदि सबसे पहले आपने इंसानी खोपड़ी को देखा तो आप यथार्थवादी व्यक्ति हैं। आपकी सोच है कि अच्छी चीज दिन खत्म होने के साथ ही समाप्त हो जाती है।