फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Optical Illusion for Brain IQ Test A Genius Can Find Out Which Glass Has More Water from Viral Photo

Optical Illusion: तस्वीर में दिख रहे किस ग्लास में है ज्यादा पानी, तेज दिमाग वाले ही दे सकते हैं सही जवाब

Sun, 18 Sep 2022 05:45 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 18 Sep 2022 05:45 PM IST
सार

तस्वीर में पानी के एक गिलास में कैंची दिख रही है, दूसरे में पेपर क्लिप, तीसरे गिलास में रबड़ और चौथे में हाथ बांधने वाली घड़ी नजर आ रही है। इन गिलास को देखने पर लग रहा कि सभी में बराबर पानी भरा है।

विज्ञापन
Optical Illusion for Brain IQ Test A Genius Can Find Out Which Glass Has More Water from Viral Photo
तस्वीर में दिख रहे किस ग्लास में है सबसे ज्यादा पानी - फोटो : Brightside Youtube

विस्तार

Optical Illusion: सोशल मीडिया पर इन दिनों ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें (Optical Illusion Photo) खूब वायरल होती रहती हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन को हल करना लोग पसंद करते हैं। इन तस्वीरों से दिमाग की अच्छी खासी कसरत होती है। कहा जाता है कि दिमाग की कसरत जितनी होती है वह उतना ही तेज होता है। आप अपने दिमागी कसरत के लिए गेम्स खेल सकते हैं। इसके साथ ही पजल्स और पहेलियां सुलझा सकते हैं। 

विज्ञापन


कुछ ऑप्टिकल इल्यूजन फोटोज (Optical Illusion Photo) में कोई न कोई चीज छिपी होती है जिसे खोजना होता है जबकि कई तस्वीरें ऐसी होती हैं जिनमें अतंर ढूंढना होता है। हालांकि इन पजल्स और पहेलियों को सुलझाने के लिए कुछ सकेंड मिलते हैं जिसके अंदर सवाल का जवाब देना होता है। इस तरह के टास्क को लोग खूब पसंद करते हैं। अब हम आपके लिए एक ऐसी ही वायरल तस्वीर लेकर आए हैं जिसमें एक पहेली को हल करना है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल ऑप्टिकल इल्यूजन फोटोज (Optical Illusion Photo) को देखने के बाद अधिकतर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। आंखों को धोखा देने वाली इन तस्वीरों में छिपी चीजों को खोजना और पजल्स को हल करना बेहद मुश्किल होता है। इन तस्वीरों में चीजें हमारी आंखों के सामने ही होती हैं, लेकिन नजर नहीं आती हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में चार गिलास है और सभी में पानी रखा गया है। अब आपको बताना है कि किस गिलास में सबसे ज्यादा पानी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तस्वीर में पानी के एक गिलास में कैंची दिख रही है, दूसरे में पेपर क्लिप, तीसरे गिलास में रबड़ और चौथे में हाथ पर बांधने वाली घड़ी नजर आ रही है। इन गिलास को देखने पर लग रहा कि सभी में बराबर पानी भरा है। लेकिन गिलास में अलग-अलग लेवल पर पानी भरा है। अब आपको इस तस्वीर को देखकर बताना है कि कौन सी गिलास में सबसे अधिक पानी है। 

अब आपको तस्वीर को देखकर यह बताना है कि कौन सी गिलास में सबसे अधिक पानी है। इस पहेली को सुलझाने में बड़े-बड़े लोग हो चुके हैं। हालांकि इसको हल करने में लोगों के दिमाग की अच्छा खासी कसरत हो रही है। इस तस्वीर को ऑप्टिकल इल्यूजन का बिल्कुल सटीक उदाहरण माना जा सकता है। अगर आप किसी का आईक्यू लेवल टेस्ट करना चाहते हैं, तो उसके लिए यह तस्वीर बिल्कुल सटीक है।


जानते हैं किस गिलास में है अधिक पानी

आपको सभी गिलास में पानी बराबर मात्रा में नजर आ रहा है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। आपको जिस गिलास में पेपर क्लिप दिख रहा है उसमें सबसे अधिक पानी है।  दरअसल जो जितनी बड़ी चीज होती है वह ज्यादा जगह लेती है और हल्की चीज कम जगह लेती है। इससे साफ है कि बी गिलास में पानी सबसे अधिक है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed