फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   North Eastern Railway Lucknow Division make Underpass with in three hrs

वाह रेलवे वाह! साढ़े 3 घंटे में बनाया अंडरपास और दौड़ा दी ट्रेन, जानकर हो जाएंगे हैरान

Tue, 20 Mar 2018 08:25 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Mar 2018 08:25 AM IST
विज्ञापन
North Eastern Railway Lucknow Division make Underpass with in three hrs
demo
महज साढ़े तीन घंटे में अंडरपास न सिर्फ तैयार किया गया बल्कि ट्रेन भी दौड़ा दी गई। सुनने में अचंभा भले लगे लेकिन पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अफसरों ने इसे हकीकत में अंजाम दिया है। खास बात यह है कि रेलवे अफसरों ने न तो किसी नई तकनीक का इस्तेमाल किया और न ही कोई फार्मूला लगाया, बस बेजोड़ प्रबंधन से इस कार्य को संभव बनाया गया। 
विज्ञापन


हादसों को रोकने के लिए रेलवे ने समपार फाटकों पर तेजी से अंडरपास बनाना शुरू किया है। इसी क्रम में मनकापुर-अयोध्या रेलखंड के समपार संख्या सात पर 11 मार्च को ब्लॉक लेकर अंडरपास बनाया गया। एहतियातन अधिकारियों ने चार घंटे ब्लॉक लिया।
विज्ञापन


सिंगल लाइन वाले इस रेलवे ट्रैक पर साढ़े तीन घंटे में ही अंडरपास बनकर तैयार हो गया और लाइन क्लीयर कर ट्रेन भी चला दी गई। इसी तरह बभनान-सरयू रेलवे ट्रैक पर अनारक्षित समपार संख्या 54 सी पर डबल लाइन है। यहां भी सिर्फ चार घंटे में अंडरपास बना दिया गया। इस रूट पर इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन चलती है लिहाजा ओवर हेड साजोसामान को हटाकर बाद में जोड़ना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनें ज्यादा लेट नहीं, आर्थिक बचत भी

North Eastern Railway Lucknow Division make Underpass with in three hrs
demo
अंडरपास बनाने के लिए पहले आठ से दस घंटे का समय लगता था। लेकिन इस गति से अंडरपास बनाने से एक तरफ जहां ट्रेनें ज्यादा लेट नहीं हुईं, वहीं रेलवे की आर्थिक बचत भी हुई। 

बनाने का तरीका

रेलवे ट्रैक को हटाकर जेसीबी की मदद से मिट्टी काटी गई। पहले से तैयार चार बेस स्लैब को रखा गया और इसके बाद आरसीसी के बने छह बाक्स रखकर मिट्टी भरी गई। रोलर दौड़ाकर रेलवे ट्रैक बिछा दी गई। इसके बाद सिग्नल को दुरुस्त कर ट्रेन चला दी गई। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस काम में100 मजूदर, 300 टन क्षमता के दो क्रेन और चार जेसीबी का इस्तेमाल किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed