{"_id":"68709d7ea75e990efd02821b","slug":"netaji-was-taking-selfie-with-supporters-on-a-makeshift-bridge-suddenly-the-bridge-broke-and-fell-into-river-2025-07-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: कच्चे पुल पर समर्थकों के साथ सेल्फी ले रहे थे नेताजी, अचानक से टूटा ब्रिज और नदी में गिरे धड़ाम","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: कच्चे पुल पर समर्थकों के साथ सेल्फी ले रहे थे नेताजी, अचानक से टूटा ब्रिज और नदी में गिरे धड़ाम
Fri, 11 Jul 2025 10:46 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 11 Jul 2025 10:46 AM IST
सार
Viral Video: यह वीडियो एक नेता और उनके समर्थकों से जुड़ा है। वीडियो में दिखाया गया है कि नेताजी अपने कुछ लोगों के साथ किसी इलाके का दौरा कर रहे थे। वह वहां के लोगों से मिल रहे थे और कई समर्थकों ने उनके स्वागत में फूलों की माला पहनाई थी।
विज्ञापन
नेताजी कच्चे पुल से गिरे
- फोटो : इंस्टाग्राम @sunnny7009
विस्तार
आज के समय में सोशल मीडिया हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है। लोग सुबह उठते ही सबसे पहले अपने फोन में सोशल मीडिया चेक करते हैं और दिनभर कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं। इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर हर पल नई चीजें देखने को मिलती हैं। इनमें से कुछ वीडियो तो इतने मजेदार होते हैं कि वे कुछ ही समय में वायरल हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है। इस वीडियो को देखकर लोगों की हंसी भी नहीं रुक रही है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो एक नेता और उनके समर्थकों से जुड़ा है। वीडियो में दिखाया गया है कि नेताजी अपने कुछ लोगों के साथ किसी इलाके का दौरा कर रहे थे। वह वहां के लोगों से मिल रहे थे और कई समर्थकों ने उनके स्वागत में फूलों की माला पहनाई थी। इसके बाद सभी लोग एक छोटी सी नदी को पार करने लगे। इस नदी पर लकड़ी का बना एक अस्थायी पुल था, जो देखने में बहुत मजबूत नहीं लग रहा था।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
समर्थकों के साथ गिरे नेताजी
नेताजी जब उस लकड़ी के पुल पर पहुंचे तो वहीं खड़े होकर उन्होंने सेल्फी लेने की कोशिश की। उनके साथ कुछ समर्थक भी थे। जैसे ही वो लोग पुल पर खड़े हुए और अचानक वह पुल टूट गया और सभी लोग सीधे नदी में जा गिरे। यह पूरा वाकया कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, खैर की बात यह रही कि वह नदी बहुत छोटी थी और उसमें पानी का बहाव भी नहीं था। इसी कारण किसी को कोई चोट नहीं लगी और सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। घटना के बाद लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन यह वीडियो लोगों के लिए हंसी का कारण बन गया।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर sunnny7009 नाम के एक यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 51 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। हजारों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं और इस पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “मिशन पूरा हुआ।” दूसरे ने मजाक उड़ाते हुए कहा, “कंगाल पाकिस्तान का ओवरब्रिज देख लो।” तीसरे ने लिखा, “आखिर उसे एक यादगार सेल्फी तो मिल ही गई।” वहीं एक और कमेंट था, “सेल्फी का चक्कर है बाबू भैया।” बहुत से लोगों ने हंसने वाले इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी।