फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Neighbors were taunting daughter as she was failing for 3 years when she passed mother beat drums Video viral

Viral Video: बेटी हो रही थी 3 साल से फेल, पड़ोसी दे रहे थे ताने, जब पास हुई तो मां ने मोहल्ले भर में पीटा ढोल

Tue, 29 Apr 2025 01:33 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 29 Apr 2025 01:33 PM IST
सार

Mother-Daughter Viral Video: वीडियो को देख लोगों को प्रेरणा भी मिल रही है और मां की खुशी समाज को यह संदेश भी देती है कि बच्चे जब कोई गलती करें तो उन्हें डांट लगानी चाहिए, लेकिन जब कोई अच्छा काम करें तो उनकी सराहना भी करनी चाहिए

विज्ञापन
Neighbors were taunting daughter as she was failing for 3 years when she passed mother beat drums Video viral
मां ने ढोल बजाकर बेटी के पास होने का मनाया जश्न - फोटो : फेसबुक@ A.K. Azad Badar

विस्तार

कहते हैं कि मेहनत और संघर्ष का फल देर से ही सही, लेकिन जरूर मिलता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक मां अपनी बेटी की सफलता की खुशी में पूरे मोहल्ले में ढोल बजाकर जश्न मनाती नजर आ रही है। वीडियो को देख लोगों को प्रेरणा भी मिल रही है और मां की खुशी समाज को यह संदेश भी देती है कि बच्चे जब कोई गलती करें तो उन्हें डांट लगानी चाहिए, लेकिन जब कोई अच्छा काम करें तो उनकी सराहना भी करनी चाहिए और आज की पीढ़ी के लिए मिसाल बनना चाहिए। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो की खास बात यह है कि जिस बेटी के लिए मां इतना खुश है, वह पिछले तीन सालों से लगातार परीक्षा में फेल हो रही थी। हर साल असफल होने के बाद उसे सिर्फ निराशा ही नहीं, बल्कि मोहल्ले वालों के ताने भी सुनने पड़ते थे। मां और बेटी को कई बार शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा, लेकिन बेटी ने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करती रही। इस बार जब वह पास हुई, तो मां की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन


देखें वीडियो- https://www.facebook.com/share/r/1CE27GNuit/

मां ने बेटी के पास होने की मनाई खुशियां
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मां ढोल लेकर मोहल्ले की गलियों में घूम रही है और हर उस घर के सामने ढोल बजा रही है, जहां से पहले ताने मिलते थे। मां नाच रही है, गा रही है और सबको बता रही है कि उसकी बेटी अब पास हो गई है। उसके चेहरे पर गर्व और आंखों में खुशी साफ नजर आ रही है। बेटी थोड़ा शर्माते हुए मां को रोकने की कोशिश कर रही है, लेकिन मां की खुशी इतनी बड़ी है कि वह किसी की नहीं सुन रही। वह बार-बार ढोल बजाकर अपनी बेटी की सफलता का एलान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शंस
यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @coolsuccess से शेयर किया गया है और अब तक लाखों लोग इसे देख चुके हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस मां की खुशी और बेटी के हौसले की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "बेटी ने सबका मुंह बंद कर दिया, अब मां का ढोल बजाना तो बनता है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "संघर्ष और मेहनत कभी बेकार नहीं जाते।" एक और यूजर ने लिखा कि मां-बेटी की यह कहानी सिखाती है कि अगर सच्चे दिल से कोशिश की जाए, तो एक दिन सफलता जरूर मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed