फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   NEET Paper Leak CJP Protest Bride Students Jantar Mantar Against Paper Leaks Goes Viral

NEET Paper Leak Protest: दुल्हन बन जंतर-मंतर पहुंची छात्रा, कहा-पेपर लीक होते रहे तो पढ़ाई छोड़ शादी करना होगा

Sat, 25 Jul 2026 12:30 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 25 Jul 2026 12:30 PM IST
सार

Viral Video: दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन जारी है। इसी बीच एक छात्रा दुल्हन के वेश में प्रदर्शन करने पहुंची, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। छात्रा का कहना है कि अगर इसी तरह पेपर लीक होते रहे तो कई लड़कियों को मजबूरी में पढ़ाई छोड़ शादी करनी पड़ सकती है। इस अनोखे विरोध ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।

विज्ञापन
NEET Paper Leak CJP Protest Bride Students Jantar Mantar Against Paper Leaks Goes Viral
दुल्हन के गेटअप में पहुंची लड़की - फोटो : इंस्टाग्रामrow_divine

विस्तार

नीट पेपर लीक विवाद और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है। देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे छात्र एजुकेशन सिस्टम में ट्रांसपेरेंसी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि कौन सा वीडियो वायरल हो रहा है, जो युवाओं के बीच सुर्खियां बटोर रहा है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि बार-बार होने वाले पेपर लीक से लाखों युवाओं की मेहनत पर पानी फिर जाता है। प्रदर्शनकारी इस मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी कर रहे हैं। वहीं, सरकार का आरोप है कि विपक्ष इस मुद्दे पर राजनीतिक लाभ लेने के लिए छात्रों का इस्तेमाल कर रहा है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Imdivyanaithani (@row_divine)

विज्ञापन
विज्ञापन



दुल्हन के गेटअप में पहुंची लड़की
इसी बीच जंतर-मंतर से सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा में है। वीडियो में एक छात्रा दुल्हन के लिबास में प्रदर्शन करती नजर आ रही है। उसके हाथ में तख्ती है और वह शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रही है। मीडिया से बातचीत में छात्रा कहती है कि अगर इसी तरह प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होते रहे और मेहनत का कोई मूल्य नहीं रहेगा तो पढ़ाई का सपना अधूरा रह जाएगा। ऐसे हालात में कई लड़कियों को मजबूरी में शादी करनी पड़ सकती है।

विरोध दर्ज करने का है अनोखा तरीका
छात्रा का यह विरोध लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे युवाओं की निराशा और व्यवस्था के खिलाफ एक मजबूत संदेश बता रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स इसे विरोध दर्ज कराने का अनोखा तरीका कह रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद इस पर हजारों लाइक, शेयर और कमेंट्स आ चुके हैं। हालांकि, प्रदर्शन की जगह से कई और वीडियो भी सामने आए हैं। कुछ वीडियो में छात्र शांतिपूर्वक अपनी मांगों को रखते दिखाई दे रहे हैं, तो कुछ क्लिप्स अपने अलग अंदाज की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रही हैं। कुल मिलाकर जंतर-मंतर पर चल रहा यह प्रदर्शन अब केवल सड़क तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी बहस का बड़ा विषय बन चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed