फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   NASA unveils incredible Earth pic from Artemis II, compares it with 1972 Apollo 17 photo

Artemis II: अंतरिक्ष से 54 साल पहले कैसी दिखती थी पृथ्वी? नासा ने शेयर की अद्भुत तस्वीरें

Sat, 04 Apr 2026 06:23 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Sat, 04 Apr 2026 06:23 PM IST
सार

Artemis II: अमेरिका अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपोलो 17 और आर्टेमिस II मिशन द्वारी ली गई पृथ्वी की तस्वीरों को शेयर किया है। इसके साथ ही दोनों तस्वीरों की तुलना की है। 

विज्ञापन
NASA unveils incredible Earth pic from Artemis II, compares it with 1972 Apollo 17 photo
अंतरिक्ष से 54 साल पहले कैसी दिखती थी पृथ्वी? नासा ने शेयर की अद्भुत तस्वीरें - फोटो : NASA

विस्तार

Artemis II: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने पृथ्वी की हाई-रिजॉल्यूशन तस्वीरें शेयर की हैं। नासा के आर्टेमिस II के क्रू ने इन तस्वीरों को कैमरे में कैद की थी। उन्होंने अपनी यात्रा पर चांद की तरफ जाते समय इन तस्वीरों को खींचा था। अब यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। साथ ही नासा ने 1972 के अपोलो 17 मिशन और 2026 के Artemis II मिशन के दौरान ली गई पृथ्वी की तस्वीरों को साथ में दिखाया है। 
विज्ञापन


नासा ने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है कि 54 वर्षों में हमने बहुत विकास किया है, लेकिन जो एक चीज नहीं बदली, वो अंतरिक्ष से हमारी धरती आज भी उतनी ही खूबसूरत नजर आती है।
विज्ञापन

अपोलो 17 की फोटो में धरती एक चमकते नीले गोले की तरह दिख रही है। इसे ब्लू मार्बल के नाम से भी जानते हैं। Artemis II ने आधुनिक तकनीक के साथ तस्वीरें ली हैं और अधिक डिटेल में उसी दृश्य को दिखाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या था अपोलो 17 मिशन? 

अपोलो 17 चंद्रमा पर इंसानों को उतारने वाला छठा और आखिरी मिशन था। उसने अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी को देखने का एक अनोखा नजरिया प्रदान किया। पिछले अपोलो मिशनों की तुलना में इस मिशन के क्रू ने लूनर रोविंग व्हीकल का इस्तेमाल करके सबसे ज्यादा दूरी तय की। वो चांद से बड़ी मात्रा में चट्टान और मिट्टी के नमूने लेकर धरती पर आए। 



 

Viral: सैनिकों का वीडियो वायरल, ग्लेशियर में खाना खाते समय दिखी ऐसी रोटी, लोग बोले- देश को आप पर गर्व है 

Viral Video: जान खतरे में डालकर ट्रेन कोच के पायदान पर सफर करती बुजुर्ग महिला, झकझोर देगा ये वायरल वीडियो


क्या है Artemis II मिशन? 

Artemis II मिशन अमेरिका अंतरिक्ष एजेंसी नासा के भविष्य के चंद्र अभियानों की तैयारी है। इस मिशन के तहत चार अंतरिक्ष यात्री चांद के करीब तक जाएंगे, लेकिन वहां उतरेंगे नहीं। यह एक परीक्षण मिशन है। इसका उद्देश्य भविष्य के चंद्र अभियानों के लिए जरूरी तकनीक और क्षमताओं को परखना है। पूरा मिशन करीब 10 दिनों का है और अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा की परिक्रमा कर सुरक्षित पृथ्वी पर वापस आ जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed