फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Mysterious death of a man who went on a tour with the haunted doll Annabelle Know the Whole story

Viral News: भूतिया गुड़िया एनाबेल के साथ टूर पर निकले शख्स की रहस्यमयी मौत, पूरी कहानी सुन कांप जाएगी रूह

Thu, 17 Jul 2025 10:02 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 17 Jul 2025 10:02 AM IST
सार

Viral News: यह घटना पेंसिल्वेनिया राज्य के गेटिसबर्ग इलाके में हुई। डैन यहां “डेविल्स ऑन द रन टूर” के लिए आए थे। वहां घोस्टली इमेजेस ऑफ गेटिसबर्ग टूर्स नाम की संस्था ने सोल्जर्स नेशनल ऑर्फनेज में तीन दिन का कार्यक्रम रखा गया था।

विज्ञापन
Mysterious death of a man who went on a tour with the haunted doll Annabelle Know the Whole story
एनाबेल के साथ घूम रहे शख्स की मौत - फोटो : एक्स

विस्तार

पैरानॉर्मल यानी भूत-प्रेत से जुड़ी घटनाओं की जांच करने वाले डैन रिवेरा की अचानक मौत ने सभी को चौंका दिया है। 54 साल के डैन रिवेरा अमेरिका के एक मशहूर पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर थे। वे उस समय एनाबेल नाम की एक डरावनी और रहस्यमयी गुड़िया के साथ टूर पर थे, जब उनकी रहस्यमय तरीके से मौत हो गई। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी घटना के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर
यह घटना पेंसिल्वेनिया राज्य के गेटिसबर्ग इलाके में हुई। डैन यहां “डेविल्स ऑन द रन टूर” के लिए आए थे। वहां घोस्टली इमेजेस ऑफ गेटिसबर्ग टूर्स नाम की संस्था ने सोल्जर्स नेशनल ऑर्फनेज में तीन दिन का कार्यक्रम रखा गया था। इस कार्यक्रम के दौरान ही डैन अचानक बेहोश हो गए। लोगों ने उन्हें तुरंत सीपीआर देने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं बच सके। उनकी मौत कैसे हुई, यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। डैन रिवेरा सिर्फ एक जांचकर्ता ही नहीं, बल्कि न्यू इंग्लैंड सोसाइटी फॉर साइकिक रिसर्च के सीनियर लीड इन्वेस्टिगेटर भी थे। इसके अलावा वे अमेरिकी सेना में भी रह चुके थे। पिछले 10 वर्षों से वे भूत-प्रेत और रहस्यमयी घटनाओं की जांच कर रहे थे।
विज्ञापन


इस भूतिया गुड़िया ने ली है कई जान
इस टूर के दौरान डैन NESPR टीम के साथ मिलकर लोगों को एक खास भूतिया गुड़िया एनाबेल दिखा रहे थे। यह वही गुड़िया है जिसे 1970 में कनेक्टिकट की एक नर्सिंग छात्रा डोना को गिफ्ट में दी गई थी। तभी से इस गुड़िया से कई डरावनी और अजीब घटनाएं जुड़ती गईं। लोगों का मानना है कि यह गुड़िया अपने आप हिलती-डुलती थी, लोगों का पीछा करती थी और कई बार खतरनाक व्यवहार करती थी। कुछ रिपोर्ट्स में तो यह भी दावा किया गया है कि इस गुड़िया ने एक पुलिस अफसर पर चाकू से हमला किया था। एक और दावा है कि इसने एक पादरी की कार का एक्सीडेंट करवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डैन रिवेरा की मौत ने उठाए कई सवाल
एक और कहानी के अनुसार इस गुड़िया में एनाबेल नाम की एक 6 साल की मृत बच्ची की आत्मा रहती है। लेकिन पैरानॉर्मल विशेषज्ञों का कहना है कि यह आत्मा किसी बच्ची की नहीं, बल्कि एक दुष्ट आत्मा की है। अब इस गुड़िया को कनेक्टिकट के एक संग्रहालय में रखा गया है, जहां इसे खास निगरानी में रखा जाता है। डैन रिवेरा की मौत ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। क्या यह सिर्फ एक संयोग था या फिर एनाबेल गुड़िया से जुड़ी किसी अनदेखी शक्ति का असर? यह सवाल अभी भी रहस्य बना हुआ है। उनकी मौत ने एनाबेल और पैरानॉर्मल दुनिया से जुड़े कई अनसुलझे सवालों को फिर से चर्चा में ला दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed