फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Mysterious creature captured in CCTV camera video viral in social media

सीसीटीवी में कैद हुआ रहस्यमयी जीव, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान

Tue, 11 Jun 2019 06:09 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 11 Jun 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
Mysterious creature captured in CCTV camera video viral in social media
रहस्यमयी जीव - फोटो : Facebook Screenshot

अमेरिका के कोलोराडो में रहने वाली एक महिला अपने घर के बाहरी हिस्से में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखकर उस वक्त हैरान रह गई, जब उसे एक रहस्यमयी जीव दिखाई दिया। बाद में महिला ने वीडियो को अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कर दिया, जो अब खूब वायरल हो रहा है।    

विज्ञापन

महिला ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मैं रविवार की सुबह जब सोकर उठी तो अपने कैमरे में एक अजीब सी चीज देखी और समझने की कोशिश करने लगी कि ये चीज आखिर है क्या। पहले मैंने कैमरे में एक परछाई देखी और उसके बाद यह अजीबोगरीब जीव दिखा।'    

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का नाम विवियन गोमेज है। उसने यह वीडियो छह जून को अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट की थी। उसके बाद से यह वीडियो सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ  कि इसे अब तक 3 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो को एक लाख 41 हजार लोग शेयर कर चुके हैं। 

विज्ञापन

कुछ लोगों ने वीडियो में दिख रहे अजीबोगरीब जीव को हॉलीवुड फिल्म हैरी पॉटर के एक किरदार एल्फ जैसा बताया है तो वहीं कुछ लोगों ने वीडियो को प्रैंक (मजाक) बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed