Viral Video: रात के सन्नाटे में स्कूटी रोककर मुस्लिम परिवार ने फोड़े पटाखे, लोग बोले- दिल छू गई ये दिवाली
Viral Video: वीडियो में दिखाई देता है कि परिवार स्कूटी पर आता है। जैसे ही वे रुकते हैं, चारों तरफ देखते हैं, “कोई देख तो नहीं रहा?” और फिर धीरे-धीरे बच्चे मिलकर छोटे-छोटे पटाखे जलाते हैं। उनमें सबसे पहले एक अनार जलाया जाता है।
विस्तार
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो छाया हुआ है, जिसने लाखों नहीं बल्कि करोड़ों लोगों के दिलों को छू लिया है। यह वीडियो जितना नॉर्मल दिखता है, उतना ही भावनाओं से भरा हुआ है। इसमें एक मुस्लिम परिवार सड़क किनारे खड़ा होकर बहुत ही सादगी से दीपावली मनाता नजर आता है। यह नजारा देखकर हर किसी की आंखें नम हो जाती हैं और दिल में अपनापन जग जाता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, जिसे लोग खूब लाइक कर रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दिखाई देता है कि परिवार स्कूटी पर आता है। जैसे ही वे रुकते हैं, चारों तरफ देखते हैं, “कोई देख तो नहीं रहा?” और फिर धीरे-धीरे बच्चे मिलकर छोटे-छोटे पटाखे जलाते हैं। उनमें सबसे पहले एक अनार जलाया जाता है। जैसे ही अनार चमकने लगता है, बच्चों के चेहरे पर खुशी की चमक फैल जाती है। वे मुस्कुराते हैं, उछलते हैं और पलभर के लिए पूरे माहौल में उत्सव की रौनक भर जाती है।
A Muslim family celebrating Diwali secretly in the streets, to fulfill the wishes of their sons because their society won't accept them if they celebrate at their home pic.twitter.com/iLNIVMNl7t
— Lord Immy Kant (@KantInEastt) October 21, 2025
मुस्लिम परिवार ने भी मनाई दिवाली
यह दृश्य भले ही बहुत सादा हो, लेकिन इसके पीछे का संदेश बेहद बड़ा है। उस पल में धर्म नहीं, इंसानियत और खुशी की भावना दिखाई देती है। यह परिवार दिखा रहा है कि त्योहार किसी धर्म की सीमा में नहीं बंधे होते। असली जश्न तो तब होता है जब हर कोई एक-दूसरे की खुशियों में शामिल हो सके, चाहे वो किसी भी धर्म या मजहब से क्यों न हो।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस वीडियो को सबसे पहले एक्स पर यूजर @KantInEastt ने साझा किया था। पोस्ट के सामने आते ही देखते ही देखते यह वायरल हो गया। कुछ ही घंटों में हजारों लाइक्स, कमेंट्स और रीपोस्ट आने लगे। लोगों ने कमेंट्स में लिखा, “यही है सच्चा भारत। यह वीडियो देखकर दिल भर आया”, “त्योहार दिल से मनाने चाहिए, धर्म देखकर नहीं।” लोगों ने इस वीडियो को भारत की गंगा-जमुनी तहजीब का रियल उदाहरण बताया। एक ऐसा देश, जहां अलग-अलग धर्मों के लोग रहते हैं, वहां ऐसे पल यह याद दिलाते हैं कि हमारी ताकत हमारी एकता में है। त्योहार चाहे किसी के भी हों, जब हर कोई मिलकर उन्हें मनाता है तो वो और भी खूबसूरत बन जाते हैं। वीडियो में बच्चों की मासूम खुशी और माता-पिता के चेहरे की झिझक दोनों ही इस कहानी को और गहराई दे देते हैं।