फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Muslim boy robin zain from Kerala sings Ganesha Stuti before breaking his fast video goes viral

Viral Video: मुस्लिम बच्चे ने पेश की ऐसी मिसाल, रोजा खोलने से पहले गाया गणेश स्तुति, देखें वीडियो

Sat, 21 Mar 2026 12:22 PM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Soniya Kaushik Updated Sat, 21 Mar 2026 12:22 PM IST
सार

Viral Video: ईद के मौके पर केरल 13 साल के एक लड़के रॉबिन जैन का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह रोजा खोलने से पहले गणेश स्तुति गाता नजर आ रहा है। 

विज्ञापन
Muslim boy robin zain from Kerala sings Ganesha Stuti before breaking his fast video goes viral
मुस्लिम बच्चे ने रोजा खोलने से पहले गाया गणेश स्तुति - फोटो : @shebin_agnel Instagram

विस्तार

Viral Video: रमजान के पूरे तीस रोजे और इबादतों के बाद आज पूरे देश में ईद बड़े ही खुशी और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। हाल ही में ईद के इस जश्न के बीच सोशल मीडिया पर  केरल से 13 साल के एक लड़के रॉबिन जैन का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह रोजा खोलने से पहले गणेश स्तुति गाता नजर आ रहा है। जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। 

विज्ञापन


Viral Video: नन्ही बच्ची का दुर्गा अवतार देख आप जाएंगे मंत्रमुग्ध, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

वायरल वीडियो में एक लड़का रोजा खोलने (इफ्तार) से पहले खाने की टेबल पर बैठा नजर आ रहा है। टेबल पर सामने तरह-तरह के पकवान रखे हुए हैं—फ्रूट्स, समोसे, फ्राइड आइटम और मिठाइयां। लेकिन इफ्तार शुरू करने से पहले रॉबिन जैन भगवान गणेश की स्तुति 'गणनायकाय' गाते नजर आता है। यह देखकर लोग हैरान भी हो रहे हैं और उसकी तारीफ भी कर रहे हैं। यह वीडियो दिखाता है कि भारत की असली ताकत उसकी विविधता में एकता है। एक तरफ रोजा रखा जा रहा है और दूसरी तरफ गणेश स्तुति गाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shebin Agnel (@shebin_agnel)


कई मलयालम फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के कलाकारों ने भी की तारीफ

रोजा खोलने (इफ्तार) से पहले खाने की टेबल पर बैठे गणेश स्तुति गाते इस वीडियो को @shebin_agnel ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो को अभी तक कई हजारों लोगोंं ने देखा और लाइक भी किया है। बता दें कि इस वीडियो पर कई मलयालम फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के कलाकारों ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बच्चे की प्रतिभा और इस खूबसूरत संदेश की खुलकर तारीफ की है। 

Viral Video: मेहनत और हुनर एक साथ, सिर पर कई ईंट रखकर डांस करती मजदूर महिला ने जीता लाखों लोगों का दिल


Viral Video: प्री-वेडिंग शूट में फोटोग्राफर ने दूल्हा-दुल्हन को दिलवाए ऐसे पोज, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

वीडियो पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंन

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर यूजर्स की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई लोग इसे आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सद्भाव का खूबसूरत उदाहरण बता रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, सच्चा सेक्युलरिज्म। दूसरे यूजर ने लिखा,  रियल केरल स्टोरी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed