फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   moye moye viral song on social media know Viral Trend song Meaning in hindi

Social Media: सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है मोये-मोये, पर क्या है इसका मतलब, कैसे आ गया मार्केट में?

Mon, 27 Nov 2023 03:52 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 27 Nov 2023 03:52 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स से प्राप्त जानकारियों के मुताबिक मोये-मोये शब्द सर्बियाई गीत से लिया गया है, गीत में तो ये ‘मोये मोरे’ है, लेकिन भारत में इसका उच्चारण ‘मोये मोये’ किया जा रहा है।

विज्ञापन
moye moye viral song on social media know Viral Trend song Meaning in hindi
Instagram New - फोटो : Istock

विस्तार

सोशल मीडिया पर इन दिनों 'मोये-मोये' गाना काफी ट्रेंड कर रहा है। इंस्टा हो या फेसबुक स्क्रॉल करते ही आपको ये वीडियो और इसपर बनी रील दिख ही जाएगी। पर क्या आप जानते हैं कि ये मोये-मोये आखिर है क्या? अचानक से ये ट्रेंड कहां से आ गया जिसकी सोशल मीडिया दीवानी हो गई है। अगर आप अब तक इससे अनजान हैं तो टेंशन की बात नहीं है, यहां सारी जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन


सबसे पहले जानिए कि आखिर ये मोये-मोये है क्या? मीडिया रिपोर्ट्स से प्राप्त जानकारियों के मुताबिक असल में ये शब्द सर्बियाई गीत से लिए गए है, गीत में तो ये ‘मोये मोरे’ है, लेकिन भारत में इसका उच्चारण ‘मोये मोये’ किया जा रहा है। लगभग सभी मीडिया प्लेटफार्म्स इसकी रील से भरे पड़े हैं। टिकटॉक से शुरू हुआ ये ट्रेंड चारों तरफ अपना क्रेज बढ़ा रहा है। 

विज्ञापन

सर्बिया का है ये गाना

ये गाना क्या है और किसने गाया है इस बारे में रिसर्च करने पर पता चला कि सर्बियाई सिंगर तेया डोरा ने इस गाने को अपनी आवाज दी है। गाने का शीर्षक ‘डेजनम’ (Dzanum) है और इसमें तेया डोरा के साथ रैपर स्लोबोदान वेल्कोविक कोबी ने भी अपनी आवाज दी है। यूट्यूब पर इस गाने को 5.7 करोड़ से अधिक व्यू मिल चुका है। इसी का एक क्लिप काटकर ‘मोये मोरे’ की जगह ‘मोये मोये’ के साथ वायरल कर दिया गया है। 

ये है असली गाना- 

जानते हैं क्या है मोये-मोये का मतलब?

सर्बिया में ‘मोये मोरे’ का मतलब होता है बुरा सपना। ये गीत अधूरी आकांक्षाओं की पीड़ा, निराशा के बीच एक उज्जवल भविष्य के लिए लगातार संघर्ष और बार-बार आने वाले बुरे सपनों से जूझने की कहानी को बयां करता है। 

 

भारतीय सोशल मीडिया स्टार्स के बीच ये गाना तेजी से वायरल है, क्या आपने इसपर कोई रील बनाया? 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed