फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Mother was busy washing clothes baby was about to fall into water dog saved the newborn Video goes Viral

Viral Video: मां कपड़े धोने में थी बिजी, पानी में गिरने वाला था बच्चा, कुत्ते ने मुंह से पकड़कर नवजात को बचाया

Fri, 03 Oct 2025 12:37 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 03 Oct 2025 12:37 PM IST
सार

Viral Video: दरअसल एक महिला घर के काम में व्यस्त थी। वह कपड़े धो रही थी और उसी दौरान उसने अपने छोटे से बच्चे को व्हीलचेयर पर बैठा दिया था। महिला का ध्यान पूरी तरह अपने काम पर था, इसलिए उसे अंदाजा ही नहीं हुआ कि पीछे बच्चे के साथ क्या होने वाला है।

विज्ञापन
Mother was busy washing clothes baby was about to fall into water dog saved the newborn Video goes Viral
कुत्ते ने बचाई नन्हें बच्चे की जान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

कहते हैं कि इंसान का असली दोस्त वही होता है, जो मुश्किल वक्त पर बिना बुलाए मदद के लिए आ जाए। यह बात अक्सर कुत्तों के लिए कही जाती है और कई बार यह साबित भी हो चुका है कि कुत्ते सिर्फ इंसानों के साथी ही नहीं, बल्कि जान बचाने वाले भी बन जाते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया, जिसने हर किसी का दिल छू लिया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल एक महिला घर के काम में व्यस्त थी। वह कपड़े धो रही थी और उसी दौरान उसने अपने छोटे से बच्चे को व्हीलचेयर पर बैठा दिया था। महिला का ध्यान पूरी तरह अपने काम पर था, इसलिए उसे अंदाजा ही नहीं हुआ कि पीछे बच्चे के साथ क्या होने वाला है। अचानक से व्हीलचेयर अपने आप खिसकने लगी। धीरे-धीरे वह ढलान की तरफ लुढ़कने लगी और सीधा नीचे पानी की ओर बढ़ने लगी। यह नजारा किसी भी मां के लिए डरावना हो सकता है, लेकिन उस पल महिला को कुछ पता ही नहीं चला।
विज्ञापन


कुत्ते ने बचाई छोटे बच्चे की जान
इसी बीच वहां मौजूद एक गली का कुत्ता बच्चे को गौर से देख रहा था। शायद उसने खतरे को पहले ही भांप लिया था। जैसे ही उसने देखा कि व्हीलचेयर पानी की तरफ तेजी से बढ़ रही है, वह तुरंत हरकत में आ गया। कुत्ता जोर-जोर से भौंकता हुआ बच्चे की तरफ दौड़ा। उसकी तेज आवाज से आसपास के लोग भी चौंक गए, लेकिन असली कमाल तो तब हुआ जब कुत्ता अपने दांतों से व्हीलचेयर को पकड़कर पीछे की ओर खींचने लगा। उस छोटे से बच्चे की जान उस कुत्ते की सतर्कता और बहादुरी की वजह से बच गई। अगर वह समय पर आगे न आता तो शायद बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां हो गई भावुक
यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो देखने के बाद लोग दंग रह गए। हर किसी ने यही कहा कि जानवर भी इंसान से कम नहीं होते। बस उनके पास बोलने की ताकत नहीं होती। उन्होंने यह भी माना कि गली का साधारण सा दिखने वाला कुत्ता उस पल में किसी फरिश्ते से कम नहीं था। बच्चे की मां को भी जब यह बात पता चली कि कुत्ते ने उसके लाल की जान बचाई है तो वह भावुक हो गई। सोचिए जिस वक्त वह कपड़े धोने में व्यस्त थी, उसके बच्चे पर मौत का साया मंडरा रहा था, लेकिन एक बेजुबान जानवर ने उसे बचा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed