फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Mother stole daughters husband and had baby with him after footing bill for their dream wedding

हनीमून के बाद बेटी के पति को ही 'चुरा ले गई' मां और खुद कर ली शादी, बच्चे को दिया जन्म

Sun, 19 Jan 2020 07:25 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 19 Jan 2020 07:25 PM IST
विज्ञापन
Mother stole daughters husband and had baby with him after footing bill for their dream wedding
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लंदन के ट्विकेनहम की रहने वाली 34 वर्षीय लॉरेन हॉल अपनी शादी से इतनी खुश थीं कि अपने हनीमून पर अपनी मां को भी साथ ले गईं, लेकिन उन्हें कहां पता था कि ऐसा करना उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल साबित होगी। हनीमून के दौरान लॉरेन की मां और उनके पति आपस में खूब बातें करते थे, हंसते थे-मुस्कुराते थे, लेकिन उन्हें इस बात की जरा सी भी भनक नहीं लगी कि आगे चलकर उनकी मां ही उन्हें धोखा देगी और उनके पति को उनसे छीन कर ले जाएगी। 

विज्ञापन

Mother stole daughters husband and had baby with him after footing bill for their dream wedding
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, लॉरेन ने बताया कि वह शादी से पहले से ही अपने पार्टनर पॉल व्हाइट के साथ रहती थीं और उससे उनका एक बच्चा भी हो चुका था। इसके बाद अगस्त 2004 में, जब उनकी उम्र 19 साल थी, उन्होंने अपने पार्टनर से शादी कर ली। इस शादी में उनकी मां जूली ने करीब 14 लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन शादी के आठ हफ्ते बाद ही पॉल उन्हें छोड़कर चला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Mother stole daughters husband and had baby with him after footing bill for their dream wedding
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लॉरेन को बाद में पता चला कि पॉल उन्हें छोड़कर उनकी मां जूली के साथ रहने लगा है। यह सच्चाई जानकर उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई। इसके बाद साल 2005 में तो और भी हैरान करने वाली घटना हुई। लॉरेन की मां जूली ने एक बच्चे को जन्म दिया और उस बच्चे का पिता पॉल था। इस घटना ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया। उन्हें लगने लगा कि उनकी तो दुनिया ही जैसे खत्म हो गई है, क्योंकि जिन दो लोगों पर वह सबसे ज्यादा भरोसा करती थीं, उन्ही लोगों ने उन्हें जिंदगी का सबसे बड़ा धोखा दिया। 

विज्ञापन

Mother stole daughters husband and had baby with him after footing bill for their dream wedding
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हालांकि इस मामले में हैरान करने वाली बात ये भी थी कि लॉरेन की मां जूली शुरुआत में कहती थी कि उनका उनके दामाद के साथ कोई रिश्ता नहीं है। 2006 में जूली और पॉल ने शादी कर ली। अपनी मां और पूर्व पति की शादी में लॉरेन भी शामिल हुई थीं। अब इस शादी को 13 साल बीत चुके हैं, लेकिन लॉरेन को वो दर्द अब भी कचोटता है कि उनकी मां ने ही उन्हें धोखा दिया। 

Mother stole daughters husband and had baby with him after footing bill for their dream wedding
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉरेन की मां जूली अभी भी पॉल के साथ रह रही हैं। वह पॉल के साथ रिश्तों पर कहती हैं कि हम शादीशुदा हैं, हमारा कभी अफेयर नहीं रहा है। वहीं लॉरेन को उनका नया पार्टनर मिल गया है और फिलहाल वो अपने चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं, लेकिन वह कहती हैं कि यह उतना आसान नहीं था, उन्हें कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed