{"_id":"69ec796cac51dc1d020b1bf3","slug":"mother-question-toddler-cries-viral-video-parenting-controversy-child-viral-video-2026-04-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Video: मां ने बच्चे से पूछा- मैं कहीं चली गई, तो मेरे बिना कैसे रहोगे? मासूम का जवाब सुनकर भर आएंगी आंखें","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Video: मां ने बच्चे से पूछा- मैं कहीं चली गई, तो मेरे बिना कैसे रहोगे? मासूम का जवाब सुनकर भर आएंगी आंखें
Sat, 25 Apr 2026 01:51 PM IST
Dharmendra Kumar Singh
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:51 PM IST
सार
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को भावुक कर दिया है। इसमें एक मां अपने मासूम बच्चे से सवाल करती है कि अगर मैं कहीं चली गई, तो मेने बिना कैसे रहोगे। फिर बच्चे ने ऐसा जवाब दिया है, जिसने लोगों को इमोशनल कर दिया है।
विज्ञापन
मां ने बच्चे से पूछा- मैं कहीं चली गई, तो मेरे बिना कैसे रहोगे? मासूम का जवाब सुनकर भर आएंगी आंखें
- फोटो : Instagram
विस्तार
Viral Video: इंसान के जीवन का सबसे अनमोन और पवित्र रिश्ता मां का होता है। वो हमें सिर्फ जन्म नहीं देती है, बल्कि जीवन को सही दिशा दिखाने वाली पहली गुरु भी है। मां अपने बच्चों के साथ सुख-दुख में हमेशा खड़ी रहती है। मां का प्यार, सच्चा, निस्वार्थ और असीम होता है। मां हर परिस्थिति में अपने बच्चों को खुश करने की कोशिश करती है। कई बार हमें यह सवाल परेशान करता है कि मां के बिना हमारा जीवन कैसा होगा? अगर यही सवाल किसी बच्चे से पूछ लिया जाए, तो उसके असर का अंदाजा नहीं लगाया सकता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो भावुक करने वाला है। इसमें अपने छोटे बच्चे से एक मां पूछती है कि अगर मम्मी कहीं चली गई और लौटकर वापस नहीं आई, तो क्या करोगे? महिला यह बार दोहराती है और बच्चे से पूछती है कि मैं कभी वापस नहीं आऊंगी, तो क्या करोगे? मासूम बच्चा पहले तो अपनी मां के सवाल जवाब देने का प्रयास करता है और कहता है कि मैं आपकी तस्वीरसे प्यार करूंगा।
विज्ञापन
लेकिन वीडियो में फिर एक ऐसा पल आता है, जिसे हर किसी को रूला दिया है, क्योंकि कुछ ही सेंकेंड में बच्चे की आवाज भारी हो जाती है और वो भावुक हो जाता है। फिर मां उससे सवाल करती है कि तो रो क्यों रहे हो? तो बच्चा टूट जाता है। वह रोते हुए पूछता है कि क्या आप मर जाओगी ? मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं, मैं भगवान से प्रार्थना करूंगा कि मेरी मम्मी जल्दी वापस आ जाए।
विज्ञापन
View this post on Instagram
Rain Leave: बारिश में ऑफिस जाने की टेंशन खत्म, अब घर बैठे भी मिल रही है पूरी सैलरी!
इसके बाद मां बच्चे को रोता देखकर उसे समझाती है कि मैं तुम्हें छोड़कर कहीं नहीं जाऊंगी, अब मुस्कुराओं। फिर बच्चा मुस्कुराने की कोशिश करता है और हाथ से दिल सिंबल बनाता है।
Viral Video: बच्चों ने बेल्ट से खेला ऐसा खतरनाक खेल, देखकर लोग बोले 'ऐसे कौन खेलता है यार..'
लोगों ने जताई नाराजगी
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने अपनी नाराजगी जताई है और तीखी प्रतिक्रिया दी है। लोगों ने कहा कि बच्चे को इस तरह की मुश्किल स्थिति में डालना बेहद गलत है। कुछ लोगों का कहना है कि बच्चों से ऐसा सवाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि बच्चे को मां को खोने जैसी बातों के बारे में सोचना भी भावनात्मक रूप से परेशान कर सकता है और उसके दिमाग पर असर डालेगा।