{"_id":"68f0dee9f67aeb17ad0f321d","slug":"mother-elephant-helps-her-baby-to-climb-up-on-slope-using-trunk-cute-duo-video-goes-viral-2025-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Video: ढलान पर नहीं चढ़ पा रहा था नन्हा हाथी, फिर मां ने किया कुछ ऐसा कि लोग हुए भावुक, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Video: ढलान पर नहीं चढ़ पा रहा था नन्हा हाथी, फिर मां ने किया कुछ ऐसा कि लोग हुए भावुक, वीडियो हुआ वायरल
Thu, 16 Oct 2025 05:32 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Thu, 16 Oct 2025 05:32 PM IST
सार
Viral Video: सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग भावुक हो रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो हाथी सड़क पार कर जंगल के दूसरे किनारे जा रहे होते हैं।
विज्ञापन
ढलान पर नहीं चढ़ पा रहा था नन्हा हाथी, फिर मां ने किया कुछ ऐसा कि लोग हुए भावुक
- फोटो : @ParveenKaswan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Baby Elephant Cute Video: सोशल मीडिया पर मां और छोटे हाथी के एक प्यारे वीडियो ने धमाल मचा दिया है। मां और नन्हें हाथी का वीडियो के लोगों के दिल को जीत लिया है। जब बच्चे छोटे होते हैं, तो मां ही ऐसी ही जो उनका हाथ पकड़कर चलना सिखाती है। मां बच्चों का हाथ थामकर बच्चों को एक-एक कदम चलना सिखाती है और उनकी रक्षा करती है, ताकि उन्हें कोई चोट न पहुंचे।
विज्ञापन
इंसान हो या जानवर मां तो मां होती है। अगर कोई न उनके बच्चे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है, तो वह पूरे जंगल में तहस-नहस मचा देती है। इसी प्यार का उदाहरण सोशल पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो आईएफएस अधिकारी परवीन कासवान ने शेयर किया है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग भावुक हो रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो हाथी सड़क पार कर जंगल के दूसरे किनारे जा रहे होते हैं। उनके साथ एक नन्हा-सा हाथी भी होता है। रास्ते में बीच में एक ढलान पड़ जाती है, जिसे नन्हा हाथ पार नहीं कर पाता है।
विज्ञापन
That mother calf duo. Nobody should leave behind. pic.twitter.com/uX7Uo1FnLX
— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) October 16, 2025
Viral Video: अरब देशों में रेप के अपराधी की सजा होती है इतनी खतरनाक, वीडियो देखते ही कांप जाएगी रूह
ऐसे में मां अपने बच्चे को ऊपर चढ़ने में मदद करती है। बच्चा अपने छोटे-छोटे कदम बढ़ाकर पूरी कोशिश करता है, लेकिन बार-बार लुढ़क गिर जाता जाता है। ऐसे में मां उसे सूंड़ और हल्के पैरों से धक्का देते हुए ऊपर चढ़ाने की कोशिश करती है।
Viral Video: प्लेटफॉर्म पर लेबर पेन से तड़प रही थी महिला, डॉक्टर को वीडियो कॉल कर अनजान शख्स ने कराई डिलीवरी
वायरल हुआ वीडियो
पास में खड़ा दूसरा नजारा देख रहा है, तो वह भी अपनी सूंड़ से नन्हे हाथी को ऊपर खींचता है। थोड़ी मेहनत के बाद छोटा हाथी आखिरकार ऊपर आ जाता है और अपने नन्हे-नन्हे कदम बढ़ाकर सड़क पार कर लेता है। वीडियो पर लोगों ने नन्हें हाथी और मां की जोड़ी पर प्यार बरसा रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है, 'नन्हे हाथी वाकई में काफी प्यारे होते हैं। एक अन्य ने लिखा- कितनी प्यारी फैमली है।