फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Most Haunted Places in India Know mukti kothari History and Amazing Facts in Hindi

Most Haunted Place: भारत की सबसे डरावनी और रहस्यमयी जगह, इतिहास जानकर कांप जाएगी रूह

Sat, 21 Jun 2025 04:25 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 21 Jun 2025 04:25 PM IST
सार

Most Haunted Place: देवभूमि नाम से विख्यात उत्तराखंड में आपको कई पवित्र स्थान हैं। हर साल यहां पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु अपने भगवान के दर्शन करने के लिए आते हैं। वहीं दूसरी तरफ इस पवित्र भूमि पर भारत की सबसे डरावनी जगह भी स्थित है।

विज्ञापन
Most Haunted Places in India Know mukti kothari History and Amazing Facts in Hindi
भारत की सबसे डरावनी और रहस्यमयीजगह, इतिहास जानकर कांप जाएगी रूह (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Most Haunted Place: देवभूमि नाम से विख्यात उत्तराखंड में आपको कई पवित्र स्थान हैं। हर साल यहां पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु अपने भगवान के दर्शन करने के लिए आते हैं। वहीं दूसरी तरफ इस पवित्र भूमि पर भारत की सबसे डरावनी जगह भी स्थित है। यह स्थान चंपावत जिले के लोहाघाट में है। यहीं पर मुक्ति कोठरी नाम से एक हॉन्टेड बंगला है, जिसके आस पास के इलाके को भारत के सबसे हॉरर जगहों में शामिल किया जाता है।

विज्ञापन


आस पास रहने वाले लोगों की मानें तो अक्सर यहां से कई अजीबोगरीब आवाजें सुनाई देती हैं। इसी वजह से कोई भी स्थानीय व्यक्ति मुक्ति कोठरी के नजदीक जाने की हिम्मत नहीं करता। पिछले कुछ वर्षों के दौरान इस जगह पर कई रहस्यमय घटनाएं हुई हैं। आइए जानते हैं लोहाघाट में स्थित मुक्ति कोठरी के बारे में, जिसे भारत की सबसे डरावनी जगह के तौर पर जाना जाता है।
विज्ञापन


मुक्ति कोठरी का इतिहास जानने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आपको बता दें कि शुरुआती दौर में इस बंगले में एक ब्रिटिश फैमिली रहा करती थी। बाद में उस ब्रिटिश परिवार ने इस बंगले को हॉस्पिटल बनाने के लिए दान कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Zara Hatke: यहां पर मौजूद हैं रहस्यमयी पत्थर के मटके, जिनके बारे में वैज्ञानिक भी नहीं कर पाए पता

यह बंगला हॉस्पिटल बनने के बाद काफी लोकप्रिय हुआ। कई लोग यहां पर अपना इलाज करवाने के लिए आया करते थे। अचानक एक नए डॉक्टर के आते ही सब कुछ बदल गया। यह डॉक्टर मरीजों को देखने के बाद उनकी मृत्यु से पहले इस बात का दावा कर देता कि वह कब मरने वाले हैं। 


Weird Villages: दुनिया के पांच अनोखे गांव, जो अजीबोगरीब कारणों से हैं मशहूर

गौरतलब बात है कि मरीज की मृत्यु भी उसी दिन और उसी ही समय होती, जिसके बारे में डॉक्टर ने भविष्यवाणी की थी। स्थानीय लोगों की मानें तो डॉक्टर उन मरीजों को एक गुप्त कमरे (मुक्ति कोठरी) में ले जाकर मारता था, ताकि उसकी भविष्यवाणी गलत साबित ना हो। 

Israel-Iran War: किस जानवर का मांस सबसे ज्यादा खाते हैं इस्राइल के ताकतवर सैनिक, जानकर नहीं होगा यकीन

तभी से ये कहा जाता है कि जिन मरीजों की हत्या उस डॉक्टर ने अपनी भविष्यवाणी सही करने के लिए की थी। उनकी आत्माएं आज भी मुक्ति कोठरी में भटक रही हैं। इसी वजह से आज भी कोई व्यक्ति उस जगह के आस पास जाने की हिम्मत नहीं करता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, अक्सर यहां पर कई रहस्यमय घटनाएं होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed