{"_id":"6825c7d8aab850113c0de61d","slug":"monkeys-pulled-the-saree-of-an-elderly-woman-removed-slippers-and-pushed-her-video-goes-viral-on-internet-2025-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: बंदरों ने बुजुर्ग महिला की खींची साड़ी निकाला चप्पल और दे दिया धक्का, अम्मा पर किया खतरनाक हमला","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: बंदरों ने बुजुर्ग महिला की खींची साड़ी निकाला चप्पल और दे दिया धक्का, अम्मा पर किया खतरनाक हमला
Thu, 15 May 2025 04:36 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 15 May 2025 04:36 PM IST
सार
Monkey Attack Viral Video: अब हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक घटना वायरल हो रही है, जो तेलंगाना के करीमनगर में घटी थी, एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो हाल ही में फिर से वायरल हुआ है, जिसमें कुछ बंदर एक बुजुर्ग महिला पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
बंदरों ने महिला पर किया अटैक
- फोटो : इंस्टाग्राम@bbctamil
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में आवारा जानवरों, खासतौर पर बंदर, कुत्ते और सांडों की बढ़ती संख्या अब लोगों के लिए एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। रोजमर्रा की जिंदगी में इन जानवरों द्वारा किए गए हमलों की खबरें सामने आती रहती हैं, जिनमें आम नागरिकों को चोट तक पहुंचती है। बंदरों की बढ़ती आक्रामकता अब सीधे आम लोगों की सुरक्षा पर खतरा बन गई है। अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तो आइए विस्तार से जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
अब हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक घटना वायरल हो रही है, जो तेलंगाना के करीमनगर में घटी थी, एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो हाल ही में फिर से वायरल हुआ है, जिसमें कुछ बंदर एक बुजुर्ग महिला पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदर महिला की साड़ी का पल्लू खींच रहा है, दूसरा उन्हें जमीन पर गिरा देता है और तीसरा उनकी चप्पल खींचने की कोशिश करता है। इस हमले में महिला को कुछ मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
बंदरों ने महिला पर किया अटैक
घटना के दौरान एक व्यक्ति बंदरों को डराने की कोशिश करता है और जोर-जोर से आवाजें लगाता है, लेकिन बंदर डरते नहीं। तभी एक महिला हाथ में डंडा लेकर दौड़ती है और उसके पहुंचते ही बंदर वहां से भाग जाते हैं। इसके बाद उसी व्यक्ति ने झाड़ू और डंडे की मदद से बुजुर्ग महिला को उठाने में मदद की।यह वीडियो वायरल होने के बाद अब तक इसे 3 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि 78 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है। इस वीडियो पर हजारों प्रतिक्रियाएं भी आई हैं।
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
कई सोशल मीडिया यूजर्स ने बहादुर महिला की सराहना की। एक यूजर ने लिखा, “आजकल महिलाएं पुरुषों से कहीं अधिक साहसी हो गई हैं।” दूसरे ने कमेंट किया, “इन महिलाओं ने जो साहस दिखाया, वह काबिल-ए-तारीफ है।” एक और यूजर ने कहा, “बंदरों के बढ़ते आतंक को रोकने के लिए सरकार को तुरंत कदम उठाने चाहिए।” गौर करने वाली बात यह है कि यह पहली घटना नहीं है जब बंदरों के हमले का वीडियो वायरल हुआ हो। इससे पहले उत्तर प्रदेश के झांसी में भी एक बंदर मॉल में घुस गया था और वहां मौजूद एक महिला पर हमला कर उसके जूते लेकर भाग गया था।

View this post on Instagram