फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Monalisa became Mata Sita did such an act that people remember Deepika Chikhalia Video Viral

Viral Video: माता सीता बनीं मोनालिसा, आंखों में आंसू लिए किया ऐसा एक्ट की लोगों को याद आईं दीपिका चिखलिया

Thu, 03 Jul 2025 12:46 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 03 Jul 2025 12:46 PM IST
सार

Viral Video: हाल ही में, मोनालिसा ने एक नई रील पोस्ट की है, जिसमें वह माता सीता के अवतार में नजर आ रही हैं। इससे पहले उन्होंने बॉलीवुड गानों पर कई रील्स बनाई थीं, लेकिन इस बार उन्होंने रामायण के मशहूर सीन को रिक्रिएट किया है।

विज्ञापन
Monalisa became Mata Sita did such an act that people remember Deepika Chikhalia Video Viral
मोनालिसा ने माता सीता का लुक किया रीक्रिएट - फोटो : इंस्टाग्राम @mona_lisa_0007

विस्तार

महाकुंभ मेला 2025 से चर्चा में आई मोनालिसा अपनी इंस्टाग्राम रील्स के चलते लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अपनी भोली-भाली सुंदरता और अनोखे अंदाज के कारण उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया है। अब मोनालिसा ने अभिनय की दुनिया में भी अपने कदम रख दिए हैं और अपने हुनर से सबको प्रभावित कर रही हैं। सोशल मीडिया पर मोनालिसा काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन बॉलीवुड गानों पर लिप-सिंक और डांस रील्स बनाकर अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाती रहती हैं। उनकी रील्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं और फैंस भी उनकी तारीफ करते नहीं थकते। उनकी एक ऐसी ही रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह माता सीता बनी नजर आ रही है। आइए जानते हैं...

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में, मोनालिसा ने एक नई रील पोस्ट की है, जिसमें वह माता सीता के अवतार में नजर आ रही हैं। इससे पहले उन्होंने बॉलीवुड गानों पर कई रील्स बनाई थीं, लेकिन इस बार उन्होंने रामायण के मशहूर सीन को रिक्रिएट किया है, जिसमें रावण माता सीता का हरण कर उन्हें विवाह का प्रस्ताव देता है। इस सीन में दीपिका चिखलिया द्वारा बोले गए डायलॉग पर मोनालिसा ने इस तरह लिप-सिंक किया है कि देखने वाले हैरान रह गए हैं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Mona lisa ❤️❤️❤️ (@mona_lisa_0007)

विज्ञापन
विज्ञापन



माता सीता के लुक में नजर आईं मोनालिसा
इस वीडियो में मोनालिसा ने भगवा रंग का दुपट्टा ओढ़ रखा है और माथे पर कुमकुम का टीका लगाया है, जिससे उनका माता सीता का रूप और भी खूबसूरत लग रहा है। उनके एक्सप्रेशंस को देखकर ऐसा लगता है मानो वह पूरी तरह उस किरदार में उतर गई हों। मोनालिसा लगातार इस तरह की रील्स बनाकर अपनी एक्टिंग को और निखारने का प्रयास कर रही हैं। यह वीडियो मोनालिसा भोसले ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल @monalisabhosle_official पर शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस रील को अब तक 7 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लाखों लोगों ने इसे लाइक भी किया है।

वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
वीडियो पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं भी जबरदस्त आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, “सीता मां के रूप में आप बेहद सुंदर लग रही हैं।” दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “एक पल को लगा जैसे रामायण वाली सीता फिर से जीवित हो उठी हैं।” वहीं, किसी ने लिखा, “आपकी मेहनत और लगन एक दिन आपको बड़ी कामयाबी दिलाएगी।” मोनालिसा की इस रील ने उनके अभिनय को एक नई पहचान दिला दी है। उनका यह वीडियो देखकर यह साफ झलकता है कि वह अभिनय की दुनिया में अपनी खास जगह बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और भविष्य में उनकी मेहनत उन्हें नई ऊंचाइयों तक ले जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed