Memes On Gold: 'मेरे को तो धक-धक हो रहा है बाबा', जैसे ही सोने का रेट पहुंचा 1 लाख के पार, तो बनने लगे मीम्स
Gold Memes Viral Video: ट्विटर, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर लोग तरह-तरह के मीम्स बनाकर हंसी-मजाक करते नजर आए। इस मौके को लोगों ने एक मीम फेस्टिवल में बदल दिया। तो आज की इस खबर में हम आपको कुछ मीम्स के बारे में बताने जा रहे है, जिसे देख आपकी हंसी नहीं रुकेगी। आइए जानते हैं।
विस्तार
सोशल मीडिया पर मीम्स की आई बाढ़
एक पुरानी वीडियो क्लिप में एक्टर शक्ति कपूर कहते दिखते हैं, “सोना 5 हजार, 10 हजार और फिर 1 लाख रुपये तोला हो जाएगा।” अब लोग इस डायलॉग को देखकर कह रहे हैं कि शक्ति कपूर ने तो पहले ही भविष्य देख लिया था। हालांकि, अगर आप भी अभी सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो एक बार दाम पर भी जरूर गौर कर लें।
The Real Analyst, Shakti Kapoor predicted Gold rates 35 year ago.
— DEBASHISH NEOGI (@DEBU_NEOGI) April 18, 2025
Salute to him 😆😂😝😝😝 pic.twitter.com/oTf1glT6WQ
लोगों ने खूब शेयर किए मीम्स
एक मीम में दिखाया गया कि मिडिल क्लास घरों की महिलाओं ने जो सालों से थोड़ा-थोड़ा करके सोना जमा किया था, वो अब कितनी खुश हैं, क्योंकि उस सोने की कीमत अब बहुत बढ़ गई है।
#GoldPrice crosses 1 lakh per 10 grams.
— Vini Kohli (@vinikkohli) April 22, 2025
Desi mums who've been buying small quantities over the years - pic.twitter.com/ASF6Fnrh20
एक यूजर ने लिखा, “पापा एफडी करवाते थे, लेकिन मम्मी चुपचाप सोना खरीदती थीं। अब पापा को समझ आ गया कि असली समझदारी किसमें थी।”
Gold price reaches 1 lakh per 10 grams
— Sagar (@sagarcasm) April 22, 2025
Dad who invested in gold instead of FD because Mom insisted: pic.twitter.com/cQy0bFBBVN
एक मजेदार पोस्ट में लिखा गया, “गोल्ड के रेट 1 लाख पहुंचते ही देसी मम्मी-पापा ने चुपचाप शादी.कॉम से आपके बायोडाटा हटा दिए हैं।”
gold hits ₹1 lakh
— anaida (@anaidasultana) April 22, 2025
indian parents: silently delete your biodata from shaadi dot com
कुछ लोगों ने ये भी दिखाया कि जिन्होंने पहले ही सोना खरीद लिया था, वो अब अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं।
#GoldPrice GOLD 10gm Rate :- Rs 1 Lakh 😳😱 मेरे को तो धक-धक हो रहा है रे बाबा #GoldRate 📊 pic.twitter.com/6mSjjnrhXq
— Sonu Singh Maurya (@sonusingh00143) April 22, 2025
वहीं एक यूजर ने चिंता जताई कि सोने के दाम इतने बढ़ गए हैं कि गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में अब पहले जैसी चमक नहीं रह पाएगी। उन्होंने पूछा क्या गोल्ड के रेट फिर से नीचे आएंगे?
Boomers selling their gold for $3,400 after buying it in 1969 for 7 raspberriespic.twitter.com/F17GXMT9Jx
— naiive (@naiivememe) April 17, 2025
एक और यूजर ने लिखा, “मेरी शादी के वक्त सोने की कीमत सिर्फ 14,000 रुपये थी। तब सोचा नहीं था कि कभी ये 95,000 रुपये तक पहुंच जाएगा।” इस पूरे मामले में साफ दिखा कि भारत में लोग सिर्फ सोना ही नहीं, बल्कि ह्यूमर और मीम्स से भी अपनी खुशी जाहिर करना खूब जानते हैं।