फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Mbbs Doctor Daughter Marriage Viral Video Mother Complains Boys Look Like Uncles

Video: MBBS बेटी के लिए दूल्हा खोज रही मां ने 34 साल के लड़कों को बताया अंकल, वीडियो हुआ वायरल, छिड़ी नई बहस

Wed, 07 Jan 2026 05:17 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 07 Jan 2026 05:17 PM IST
सार

Viral Video: एमबीबीएस लड़की के लिए दूल्हा खोज रही एक मां का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने 32-34 के लड़कों को लेकर कुछ ऐसा कहा है, जिसके बाद एक नई बहस छिड़ गई है। 
 

विज्ञापन
Mbbs Doctor Daughter Marriage Viral Video Mother Complains Boys Look Like Uncles
MBBS बेटी के लिए दूल्हा खोज रही मां ने 34 साल के लड़कों को बताया अंकल - फोटो : Freepik/X

विस्तार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मां का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने एक नई बहस को छेड़ दी है। वीडियो को लोग अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हैं। वीडियो में मां अपनी एमबीबीएस/एमडी डॉक्टर बेटी के लिए दूल्हा न मिल पाने का दर्द बता रही है। हालांकि, उन्होंने लड़कों को लेकर कुछ ऐसा कहा है कि उसने इंटरनेट को दो गुटों में बांट दिया है।

विज्ञापन


क्या है मां की शिकायत? 

वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम क्रिएटर सोनम सोलंकी ने पोस्ट किया है। इसे अभी तक 75 लाख से अधिक बार शेयर किया जा चुका है। वीडियो में महिला कह रही है कि उनकी बेटी ने पढ़ाई में बहुत समय दिया और अब वह एक अच्छी डॉक्टर है। वह फिट है और स्मार्ट है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि उनकी बेटी की उम्र 30-32 साल के आसपास है और उन्होंने उसके प्रोफेशन में लड़के देखने शुरू किए, तो उन्हें मायूसी हाथ लगी। मां ने कहा कि 32-34 साल के लड़के तो अंकल लगने लगे हैं। कोई गंजा है, तो कोई मोटा है। मेरी बेटी फिट है, उसके लिए वैसा लड़का मिल ही नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by SONAM SOLANKI (@sonam_solanki_rana)




Nicolas Maduro: निकोलस मादुरो बांधते हैं कलावा और पहनते हैं भगवान गणेश वाली घड़ी, क्या है भारत से इनका संबंध

इस मां की बात कई लोगों को चुभ गई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @rose_k01 नाम के अकाउंस से वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, यह आज की कड़वी सच्चाई है। हालांकि, कई लोगों ने मां को जवाब दिया है। एक शख्स ने तीखा सवाल पूछा है- अगर 34 साल का लड़का 'अंकल' है, तो 34 साल की लड़की 'आंटी' क्यों नहीं है? बायोलॉजिकल क्लॉक सबके लिए समान है। 





Somnath Temple: कब और किसने बनवाया था सोमनाथ मंदिर? जिसे महमूद गजनवी ने एक दो नहीं, बल्कि 17 बार लूटा

 Dr. R.C. Sharma नाम के सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- व्यक्ति कोई फैक्ट्री का प्रोडक्ट नहीं है जिसे आप अमेजन से मंगा सकरती हैं। माता-पिता करियर और परिवार में संतुलन नहीं बना पा रहे हैं। आज की पीढ़ी 32 साल तक करियर बनाती है और फिर 32 साल वाला ही साथी ढूंढती है, जो असंभव सा हो गया है। एक यूजर ने कहा है कि आंटी जी ड्रामा बंद करिए। आपकी बेटी डॉक्टर है, कोई बॉलीवुड एक्ट्रेस नहीं। आपकी उम्मीदें माउंट एवरेस्ट से भी ऊंची हैं। अब यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed