फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Man who went to gave indian rupees pakistani seller return money and saying you are guest viral video

Viral: पाकिस्तान गए शख्स ने सामान खरीदकर दिया इंडियन रुपया, ठेलेवाला ने दिया ऐसा रिएक्शन, वीडियो हुआ वायरल

Tue, 10 Feb 2026 02:16 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 10 Feb 2026 02:16 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पाकिस्तानी ठेलेवाला इंडियन रुपये देख हैरान हो जाता है। लेकिन उसके बाद वो जो कहता है, उसे देख हर कोई खुश हो रहा है। 

विज्ञापन
Man who went to gave indian rupees pakistani seller return money and saying you are guest viral video
पाकिस्तान में इंडियन रुपया देख हैरान होता ठेलेवाला - फोटो : @rizwansidravlog

विस्तार

Viral Video: दुनियाभर में अलग अलग देशों की करेंसी वैल्यू अलग-अलग होती है। जैसे भारत में रुपया, अमेरिका में डॉलर उसी तरह पाकिस्तान या किसी देश में अलग करेंसी है और उसकी वैल्यू भी अलग है। ऐसे में अगर भारत के 100 रुपए किसी दूसरे देश में लेकर जाएं तो उसकी वैल्यू अलग ही होगी। हाल ही में सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पाकिस्तानी ठेलेवाला इंडियन रुपये देख हैरान हो जाता है। लेकिन उसके बाद वो जो कहता है, उसे देख हर कोई खुश हो रहा है। 

विज्ञापन

Viral Video: चीन में इंसानों के साथ मार्शल आर्ट ट्रेनिंग लेते दिखे रोबोट, वीडियो देख हैरत में पड़े लोग

विज्ञापन

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, बाइक पर सवार एक शख्स ठेले वाले को रोककर सामान खरीदने लगता है। लेकिन वह सामान के बदले उसे इंडियन करेंसी देता है। इंडियन रुपये देख ठेलेवाला भी हैरान हो जाता है तो, बाइक वाला उससे पूछता है कि ये नहीं चलेगा क्या? तब ठेलेवाला बोलता है नहीं। फिर वह बाइक वाला बोलता है कि इस नोट के 300 बनेंगे। जिसके बाद दुकानदार उससे पूछता है कि सच बताओ कि आप इंडियन हो। बाइक सवार हामी भरता है और फिर उसे पाकिस्तानी नोट देता है। लेकिन कुछ देर सोचने के बाद दुकानदार उसे पाकिस्तानी नोट वापस करते हुए कहता है, ये लो फिर, आप मेहमान हो। हालांकि, काफी जिद के बाद वह पैसा ले लेता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rizwansidravlog (@rizwansidravlog)


पाकिस्तानी ठेलेवाले के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @rizwansidravlog नाम के अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो को अब तक 27 लाख से भी ज्यादा व्यूज और कई हजार लाइक्स मिल चुके हैं।

Viral Video: महिला ने जले हुए तवे को साफ करने का बताया ऐसा किफायती देसी जुगाड़, वीडियो देख हर कोई हैरान

वीडियो देखने के बाद कई लोग वीडियो पर अपनी मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- मैं भारतीय हिंदू हूं, लेकिन ये वीडियो देख खूब सुकून मिल रहा है। दूसरे शख्स ने लिखा- पाकिस्तान में भी कुछ अच्छे इंसान हैं। वीडियो ने कई लोगों का दिल जीत लिया है, जिसे देखने के बाद हर कोई खुश हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed