{"_id":"67c0a7d31c00cad5c5047a24","slug":"man-was-drying-clothes-on-a-bare-electric-wire-video-went-viral-2025-02-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ajab Gajab: बिजली की नंगी तार पर कपड़े सुखा रहा शख्स, फोटो देख फटी रह जाएंगी आंखें","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Ajab Gajab: बिजली की नंगी तार पर कपड़े सुखा रहा शख्स, फोटो देख फटी रह जाएंगी आंखें
Thu, 27 Feb 2025 11:30 PM IST
शिखर बरनवाल
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिखर बरनवाल
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:30 PM IST
सार
इंटरनेट पर इन दिनों एक फोटो वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति छत पर बिजली की नंगें तारों पर कपड़ा फैलाते हुए दिख रहा है। इस पोस्ट जो भी देख रहा है हैरान रह जा रहा है। आइए आपको भी दिखाते हैं यह फोटो...
विज्ञापन
वायरल पोस्ट
- फोटो : @VishalMalvi_
विस्तार
Viral Post: बिजली के तार कितने खतरनाक होते हैं, यह सभी जानते हैं। आए दिन बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं की खबरें सामने आती रहती हैं। बिजली के तारों में उच्च वोल्टेज का करंट होता है, जो छूने पर गंभीर चोट या मौत का कारण बन सकता है। मगर सोशल मीडिया पर इन दिनों एक इसी से संबंधित तस्वीर वायरल हो रहा है जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इस तस्वीर में, एक व्यक्ति अपने घर की छत पर खड़ा है और बिजली के तारों पर कपड़े सुखा रहा है। यह दृश्य न केवल हैरान करने वाला है, बल्कि खतरनाक भी है। आइए पहले फोटो देखते हैं...
विज्ञापन
Bahut Tejasvi log hai India me 😭 pic.twitter.com/MJdoxSZofe
— Vishal (@VishalMalvi_) February 27, 2025
विज्ञापन
फोटो में क्या दिखा?
आमतौर पर, लोग अपने कपड़े सुखाने के लिए रस्सी या स्टैंड का इस्तेमाल करते हैं। मगर इस फोटो में एक शख्स बिजली की नंगी तार पर कपड़ा फैलाता हुआ दिख रहा है। कपड़े सुखाने का एक अनोखा तरीका बहुत खतरनाक है। बिजली के तारों पर कपड़े सुखाने से करंट लगने का खतरा रहता है, जिससे जान भी जा सकती है। वायरल हो इस फोटो में देखा जा सकता है कि व्यक्ति अपने घर की छत पर खड़ा है और सामने से गुजर रही बिजली की तारों पर उसने अपने कपड़े सुखाने के लिए डाल रखा हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Zara Hatke: कछुए के बारे में बहुत कम लोगों को मालूम हैं ये चार बातें, जानकर नहीं होगा भरोसा
लोगों की प्रतिक्रिया
यह वायरल फोटो कब और कहां की है, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है, मगर इस फोटो को देखकर लोग हैरान हैं और सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "यह बहुत ही खतरनाक है। बिजली के तारों में करंट होता है, और अगर कपड़े गीले हैं, तो करंट लगने का खतरा है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "यह शख्स बहुत ही लापरवाह है। उसे अपनी जान की परवाह नहीं है।" इस फोटो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @VishalMalvi_ नाम के यूजर ने शेयर कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Mahabharat Katha: कैसे बना था अर्जुन का दिव्य धनुष गांडीव? जिसकी टंकार से कांप जाती थी महाभारत की युद्ध भूमि