{"_id":"6a66f8d6944451605e0543a6","slug":"man-tries-to-carry-injured-boy-slips-twice-on-muddy-path-viral-video-sparks-reactions-2026-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: गोद में उठाकर ले जा रहा था घायल लड़के को, फिर जो हुआ उसे देखकर लोग बोले- ऐसी मदद किस काम की","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: गोद में उठाकर ले जा रहा था घायल लड़के को, फिर जो हुआ उसे देखकर लोग बोले- ऐसी मदद किस काम की
Mon, 27 Jul 2026 11:52 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:52 AM IST
सार
Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हाथ और पैर में चोटिल एक लड़के को दूसरा शख्स गोद में उठाकर कीचड़ भरे रास्ते से ले जाता दिखाई देता है। रास्ते में उसका पैर फिसल जाता है, जिससे दोनों गिर पड़ते हैं।
विज्ञापन
अच्छाई करने के चक्कर में गिर जाता है लड़का
- फोटो : x- @iiamirfanali
विस्तार
सोशल मीडिया पर हर दिन ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो कभी लोगों को हंसा देते हैं तो कभी उन्हें हैरान कर देते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर पहले तो लोगों को चोटिल लड़के की हालत पर अफसोस हुआ, लेकिन अगले ही पल जो हुआ, उसे देखकर कई यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पाए। यही वजह है कि यह क्लिप इंटरनेट पर खूब शेयर की जा रही है। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो में एक लड़का घायल नजर आता है। उसके हाथ और पैर में चोट लगी हुई दिखाई देती है। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसके पैर में फ्रैक्चर हो सकता है। चलने की स्थिति में न होने के कारण एक दूसरा शख्स उसे अपनी गोद में उठाकर ले जाने की कोशिश करता है ताकि वह सुरक्षित जगह तक पहुंच सके।
विज्ञापन
हिफाज़त करने वाला अगर ऐसा हो तो फ़िर दुश्मन की क्या जरूरत है? ऐसा लग रहा है जैसे बच्चे की जान लेने पर तुला है। 😅 pic.twitter.com/KVYqPlLuAb
— Irfan Ali (@iiamirfanali) July 26, 2026
विज्ञापन
अच्छाई करने के चक्कर में गिर जाता है लड़का
हालांकि, रास्ता बिल्कुल आसान नहीं होता। जिस जगह से दोनों गुजर रहे होते हैं, वहां चारों तरफ कीचड़ फैला हुआ है। इसी बीच अचानक घायल लड़के को गोद में उठाए शख्स का पैर फिसल जाता है और वह संतुलन खोकर जमीन पर गिर पड़ता है। उसके साथ गोद में बैठा घायल लड़का भी धड़ाम से नीचे गिर जाता है। पहले से चोटिल होने के बावजूद उसे एक बार फिर गिरने का दर्द झेलना पड़ता है।
दोबारा धड़ाम से गिरता है शख्स
इसके बाद वह शख्स दोबारा लड़के को उठाने की कोशिश करता है, लेकिन किस्मत शायद उसका साथ नहीं देती। जैसे ही वह आगे बढ़ता है, उसका पैर फिर से फिसल जाता है और दोनों एक बार फिर जमीन पर गिर पड़ते हैं। लगातार दो बार गिरने के बाद घायल लड़का रोने लगता है। यही पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो जाता है और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया है, "हिफाजत करने वाला अगर ऐसा हो तो फिर दुश्मन की क्या जरूरत है। ऐसा लग रहा है जैसे बच्चे की जान लेने पर तुला है।" कैप्शन के आखिर में हंसने वाली इमोजी भी लगाई गई है, जिससे साफ है कि इसे मजाकिया अंदाज में लिखा गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं। वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने भी मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, "जिससे हिफाजत की उम्मीद हो, वही डर का कारण बन जाए तो मामला गंभीर है।" दूसरे ने कहा, "सुरक्षा के नाम पर लापरवाही कभी भी भारी पड़ सकती है।"