फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Man takes deadly leap, jumps hundreds of feet into ditch video leaves everyone sweating goes viral

Viral Video: शख्स ने लगाई जानलेवा छलांग, सैकड़ों फीट की ऊंचाई से खाई में लगाई छलांग, वीडियो देख छूटे पसीने

Tue, 30 Sep 2025 11:57 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 30 Sep 2025 11:57 AM IST
सार

Viral Video: वीडियो में दिखता है ऑस्ट्रेलिया का घना जंगल, एक पहाड़ी ट्रैक है और वहां एक शख्स खड़ा है, उसके सामने है गहरी खाई। इतनी गहरी कि नीचे झरना बह रहा है और पानी की आवाज तक डराने लगती है।

विज्ञापन
Man takes deadly leap, jumps hundreds of feet into ditch video leaves everyone sweating goes viral
शख्स ने सेकड़ों फीट से लगाई छलांग - फोटो : इंस्टाग्राम @lostmtns

विस्तार

सोचो आपने तो बहुत तरह की छलांगें देखी होंगी, पूल में, नदी में या फिर किसी छोटे-मोटे एडवेंचर पार्क में. लेकिन क्या कभी ऐसी छलांग देखी है जिसे देखकर आपकी सांसें थम जाएं? जी हां एकदम मौत वाली छलांग मतलब कूदने वाला चाहे बच जाए या ना बच पाए, लेकिन देखने वालों का कलेजा जरूर कांप जाए। ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। आप भी इस वीडियो को देखकर हैरान जरूर रह जाएंगे। तो आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दिखता है ऑस्ट्रेलिया का घना जंगल, एक पहाड़ी ट्रैक है और वहां एक शख्स खड़ा है, उसके सामने है गहरी खाई। इतनी गहरी कि नीचे झरना बह रहा है और पानी की आवाज तक डराने लगती है। शख्स ने पहले खाई में पत्थर फेंका, लेकिन गहराई इतनी थी कि पत्थर का कोई अता-पता ही नहीं चला। अब सोचो जहां पत्थर तक गुम हो जाए। वहां कोई इंसान छलांग लगाए तो कैसा लगेगा?
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by #lostmtns (@lostmtns)

विज्ञापन
विज्ञापन



शख्स ने लगाई मौत की छलांग
खुद को तैयार करने के लिए वो शख्स पहले जोर-जोर से चिल्लाता है। दिल की धड़कन बढ़ी हुई, सांसें तेज-तेज चल रही हैं, पैर कांप रहे हैं, लेकिन उसका मन बस छलांग लगाने को तैयार है। वो एक-एक कदम पीछे हटकर अपनी हिम्मत जुटाता है और फिर जैसे ही वो खाई में छलांग लगाता है, देखने वालों की रगों में दौड़ता खून जैसे ठंडा पड़ जाता है।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
जंगल का पूरा माहौल पलभर में बदल जाता है। ऐसा लगता है जैसे खाई ने उस शख्स को निगल लिया हो। वीडियो का ये मंजर इतना खौफनाक है कि हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। यूजर्स के भी अलग-अलग रिएक्शन आने लगे हैं। कोई कह रहा है, “भाई, ये तो पागलपन है।” कोई उसकी हिम्मत की तारीफ कर रहा है, “सैल्यूट इस जोश को” तो कोई डर से पूछ रहा है, “ये बंदा जिंदा भी है या नहीं?” ये वीडियो इंस्टाग्राम के lostmtns नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अब तक लाखों लोग इसे देख चुके हैं और ढेर सारे लाइक्स भी कर चुके हैं। कमेंट्स में तरह-तरह की बातें चल रही हैं। एक ने लिखा, “ओह माय गॉड। क्या ये बंदा सच में बच गया?” दूसरा कहता है, “जिंदगी की परवाह नहीं है तभी ऐसे काम करता होगा।” और एक ने लिखा, “दोस्त, पागलपन मत करो, दुनिया इससे आगे भी है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed