फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Man lit firecrackers not with matches but by reciting mantras people were stunned after watching video

Viral Video: शख्स ने माचिस से नहीं बल्कि मंत्रों को पढ़कर जलाए पटाखे, अजीबोगरीब वीडियो देख सन्न रह गए लोग

Wed, 22 Oct 2025 01:33 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 22 Oct 2025 01:33 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम पॉवेल जादौन है। वह अपने अपार्टमेंट के नीचे खड़े होकर पटाखे फोड़ रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने पटाखे जलाने के लिए कोई माचिस, लाइटर या मोमबत्ती का इस्तेमाल नहीं किया।

विज्ञापन
Man lit firecrackers not with matches but by reciting mantras people were stunned after watching video
शख्स ने मंत्रों से फोड़ दिए पटाखे - फोटो : इंस्टाग्राम @powelljadaun

विस्तार

दिवाली के समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। इस वीडियो में एक शख्स बिना माचिस या किसी आग के सिर्फ मंत्र पढ़कर पटाखे फोड़ता दिख रहा है। वीडियो देखने वाले सोच में पड़ गए हैं कि यह जादू है सिद्धि है या फिर वीडियो एडिटिंग का कमाल। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम पॉवेल जादौन है। वह अपने अपार्टमेंट के नीचे खड़े होकर पटाखे फोड़ रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने पटाखे जलाने के लिए कोई माचिस, लाइटर या मोमबत्ती का इस्तेमाल नहीं किया। वह सिर्फ अपने मंत्रों की शक्ति से पटाखों में आग लगा रहे हैं। वह आंखों से देखकर मंत्र पढ़ते हैं और पटाखे फूट जाते हैं। पॉवेल जादौन ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल @powelljadaun पर अपने बारे में लिखा है कि वह राइटर, डायरेक्टर, एडिटर, एक्टर और योगी हैं। उनका कहना है कि यह सब उन्होंने मंत्र सिद्धि की मदद से किया है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Powell Jadaun (@powelljadaun)

विज्ञापन
विज्ञापन



माचिस नहींं मंत्रों से फोड़े पटाखे
वीडियो में एक दिलचस्प पल भी है। जब एक पटाखा फूटता नहीं तो पॉवेल कहते हैं, “योग रियल है, पर ये पटाखे फेक निकले। कोई नहीं मैं दूसरा जलाकर दिखाता हूं।” इसके बाद दूसरा पटाखा फूटता है और वह मुस्कुराते हुए कहते हैं, “योगी।” इस तरह वह वीडियो में अपनी योग और मंत्र की शक्ति दिखाते हैं।


पहले भी शेयर हो चुके हैं ऐसे वीडियोज
यह पहली बार नहीं है जब पॉवेल ने ऐसा वीडियो शेयर किया है। इससे पहले भी उन्होंने कई वीडियो पोस्ट किए हैं, जिनमें उन्होंने मंत्रों की शक्ति से अद्भुत काम करने का दावा किया है। एक वीडियो में वह आंखों से दीये जलाते दिख रहे हैं। दूसरे वीडियो में उन्होंने रावण को आंखों से मंत्र पढ़कर भस्म करते हुए दिखाया। एक और वीडियो में वह बिना छुए सिलेंडर को धकेलते हैं और अदृश्य शक्तियों से पानी की बाल्टी में हलचल लाते हैं।

लोगों ने बताया AI वीडियो
इस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया अलग-अलग है। कुछ लोग पॉवेल की साधना और सिद्धि की तारीफ कर रहे हैं। उन्हें लगता है कि इस शख्स के पास सच में अद्भुत शक्ति है। वहीं, अधिकतर लोग इसे सिर्फ वीडियो एडिटिंग या AI की मदद से बनाया गया मान रहे हैं। कई लोग तो कह रहे हैं कि अगर पॉवेल के पास इतनी शक्ति है, तो उन्हें इसका इस्तेमाल देश के लिए अच्छे और क्रिएटिव कामों में करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed