फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   man fonud 19 years after his wife was born a man

शादी के 19 साल बाद मुझे पता चला कि 'मेरी बीवी मर्द है'

Wed, 22 Jun 2016 12:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली Updated Wed, 22 Jun 2016 12:28 PM IST
विज्ञापन
man fonud 19 years after his wife was born a man
जेन और मोनिका - फोटो : wereblog.com

एक सफल शादी के 19 साल गुजारने के बाद एक व्यक्ति को पता चला कि उसकी बीवी दरअसल एक मर्द है। ये वाकया बेल्जियम के एक शख्स के साथ हुआ है। अपने आप में अजीबोगरीब इस वाकये से आस पास के लोग काफी हतप्रभ हैं।

विज्ञापन


अजीबोगरीब दावा बेल्जियन निवासी जेन ने किया है। जेन की उम्र इस समय 64 साल है और उनकी पत्नी मोनिका की उम्र 48 साल है, दोनों ने 19 साल पहले शादी की थी।
विज्ञापन


लोगों को इस बात पर आश्चर्य हो रहा है कि शादी के 19 साल बाद कोई पति यह कह रहा है कि उसकी पत्नी औरत नहीं मर्द है। जेन की पत्नी मोनिका इंडोनेशियन हैं, उन्होंने कहा, 'बेल्जियन अथॉरिटी ने उनकी पहचान को लेकर संदेह जताया था लेकिन डॉक्यूमेंट्स की जांच पड़ताल के बाद कोई आपत्ति नहीं जताई।'
विज्ञापन
विज्ञापन


जेन ने आगे कहा,'मैं अपनी बीवी को बेल्जियम लाया था और यहां लाने में काफी परेशानी हुई थी। कोर्ट को भी मोनिका की लैंगिक पहचान और उससे जुड़े डॉक्यूमेंट्स पर गंभीर संदेह जताया था। लेकिन कोर्ट ने बाद में कुछ नहीं कहा।'

जेन कहते हैं,'मोनिका अन्य महिलाओं की तरह आकर्षक दिखती हैं और उनमें पुरुष का कोई भी लक्षण दिखाई नहीं देता। वह मुझे बेवकूफ बनाया करती थीं कि मुझे मासिक धर्म होता हैऔर सच छिपाने के लिए सेनिटरी टॉवल का इस्तेमाल करती थीं। और मैंने सेक्स के दौरान भी इस तरह की चीजों पर ज्यादा गौर नहीं किया।'

बच्चे इसलिए पैदा नहीं हुए

man fonud 19 years after his wife was born a man

जेन के पहली बीवी से दो बच्चे थे इसलिए दोनों ने तय किया हमें बच्चों की जरूरत नहीं है, और वे उसी तरह सामान्य जीवन जीने लगे। जेन के मुताबिक मोनिका बच्चों के साथ बड़ी बहन की तरह रहती थीं। दिक्कत तब शुरू हुई जब मोनिका को फुल टाइम जॉब मिल गई।

जेन के अनुसार जॉब मिलने के बाद मोनिका के व्यवहार में तेजी से बदालल होने लगा। मेरे बड़े लड़के ने मोनिका को कई बार नाइटक्लब में भी देखा। मोनिका ने भड़कीले कपड़े पहनने शुरु कर दिए। जब मैंने उनसे बात करनी चाही तो हमारी बातचीत हिंसक हो जाती थी और कई बार तो पुलिस को भी दखल देनी पड़ी।

जेन कहते हैं,'मेरे दोस्त ने बताया कि उसने सुना है मोनिका लिंग परिवर्तित मर्द है, मुझे इस बात पर भरोसा नहीं हुआ और मेरे बेटे ने भी इस तरह की बात सुनी। मैंने जब मोनिका से कहा तुम एक मर्द हो यह सच मुझे पता चला गया है।'

हां मैं मर्द हूं

man fonud 19 years after his wife was born a man

उसके बाद मोनिका ने बताया,'मैं एक मर्द पैदा हुई थी और मैंने अपना लिंग परिवर्तन कराया है, लेकिन अब मैं एक औरत हूं और इसलिए मैंने अपनी पिछली जिंदगी के बारे बताने की जरूरत नहीं समझी।'

जेन ने कहा,'यह सुनने के बाद तो मेरी दुनिया में ही तबाह हो गई उस शाम हमारे बीच कहा सुनी हुई और पुलिस को भी बुलाया।' जेन ने न्यूजब्लेड अखबार को बताया,' मुझे महसूस हो रहा है मेरे साथ बहुत जुल्म किया गया है।' उनकी बीवी के चौंकाने वाले खुलासे के बदा जेन का मानसिक इलाज चल रहा है।

बैल्जियन की कोर्ट में शादी को रद्द करने की सुनावाई अभी चल रही है। हालांकि कोर्ट ने मोनिका को घर से बेदखल करने से इंकार कर दिया है। जेन के वकील ने कहा,'मोनिका ने परिवार को कई सालों से धोखा दिया है और उन्होंने रेजीडेंट पर्मिट के लिए भी जाली डॉक्यूमेंट्स दिए हैं। बच्चों के साथ कई साल रहने के बाद बच्चे को भी तबाह हुआ महसूस कर रहे हैं।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed