{"_id":"67ee848cbd0a7d17800c0520","slug":"man-convert-bed-into-4-wheeler-vehicle-video-goes-viral-internet-shocked-says-jugaad-should-not-go-out-india-2025-04-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Video: 'ये जुगाड़ इंडिया से बाहर नहीं जाना चाहिए', शख्स ने पलंग को बना दिया कार, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Video: 'ये जुगाड़ इंडिया से बाहर नहीं जाना चाहिए', शख्स ने पलंग को बना दिया कार, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
Thu, 03 Apr 2025 06:22 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Thu, 03 Apr 2025 06:22 PM IST
सार
Desi Jugaad Video: जुगाड़ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस लोग खूब अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि व्यक्ति ने कैसे पलंग को कार में बदल दिया है।
विज्ञापन
'ये जुगाड़ इंडिया से बाहर नहीं जाना चाहिए', शख्स ने पलंग को बना दिया कार
- फोटो : instagram/noyabsk53
विस्तार
Desi Jugaad Video: भारतीय हर कठिनाई का समाधान खोज लेते हैं। देश में लोग जुगाड़ से बड़े-बड़े कर डालते हैं। अपने जुगाड़ से लोग पैसे भी बचा लेते हैं और अपने काम को आसान बना देते हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन लोगों के जुगाड़े के वीडियो देखने को मिल जाते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति पलंग (बेड) फोर व्हीलर गाड़ी में बदल दिया है।
विज्ञापन
जुगाड़ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस लोग खूब अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि व्यक्ति ने कैसे पलंग को कार में बदल दिया है। इस अनोखे आविष्कार में उसने ऐसा किया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है।
विज्ञापन
व्यक्ति ने पलंग की बॉडी में कार के पहिए, मोटर, स्टेयरिंग को फिट कर दिया है। सबसे बड़ी बात यह है कि पलंग के बीच में ड्राइवर सीट के लिए भी जगह छोड़ी है। इस अनोखी गाड़ी पर सवार होकर शख्स इसे सड़क पर दौड़ा रहा है। इसे देखकर सड़क पर जा रहे लोग हैरान और उसका वीडियो बनाने में जुट गए।
विज्ञापन
View this post on Instagram
Viral Video: मोर के चिल्लाने का वीडियो हो रहा है वायरल, सुनकर भर आएंगी आपकी आंखें, जानिए क्या है पूरा मामला
इस अनोखे जुगाड़ के वीडियो को इंस्टाग्राम पर @noyabsk53 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर लोग सोच रहे हैं कि आखिर इस शख्स ने पलंग में पहिए, मोटर और स्टेयरिंग को कैसे फिट किया होगा?
Viral Video: भोजपुरी गाने पर कमर मटकाकर रील बना रही थी लड़की, ओवर एक्टिंग देखकर बंदर ने बिगाड़ दिया सीन
इस वीडियो को अभी तक चार करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है। इस वीडियो लोग मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है कि जब पापा कहें कि निकल जाओ मेरे घर से अपना बोरिया बिस्तर लेकर। दूसरे शख्स का कहना है कि ये जुगाड़ इंडिया से बाहर नहीं जाना चाहिए। इस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।