फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Malaysian Man With 42 Teeth Sets World Record For Most Teeth In Mouth

Viral: इस आदमी के मुंह में 32 नहीं, 42 दांत हैं, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ शामिल, एक्स-रे में हुआ ये खुलासा

Sat, 07 Mar 2026 08:11 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Sat, 07 Mar 2026 08:11 PM IST
सार

Viral News: मलेशिया के रहने वाले एक शख्स को मुंह में 42 दातों के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड मिला है। सबसे हैरान वाली बात यह है कि अभी शख्स के मुंह में दो दांत निकलने बाकी हैं। 

विज्ञापन
Malaysian Man With 42 Teeth Sets World Record For Most Teeth In Mouth
इस आदमी के मुंह में 32 नहीं, 42 दांत हैं, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ शामिल - फोटो : X/Guinness World Record

विस्तार

Viral News: गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने एक बेहद चौंकाने वाला रिकॉर्ड के बारे में जानकारी दी है। इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चार तस्वीरें भी शेयर की हैं। इस रिकॉर्ड के बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। अभी तक आपने किसी के भी मुंह 32 दांत होने की बात सुनी होगी, लेकिन एक शख्स के मुंह में 42 दांत मौजूद हैं। उसकी मुस्कान भी सबसे अलग है, जिसके लिए उसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब मिला है। 

विज्ञापन


गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की वेबसाइट के मुताबिक, साल 2023 में दो दांत के डाॅक्टरों ने जांच की जिसके बाद उन्होंने इस रिकॉर्ड को सत्यापित किया। इससे भी हैरान करने वाली बात यह है कि अभी उनके दो दांत निकलने भी बाकी है। इस शख्स का नाम प्रताब मुनियंडी, जो मलेशिया के हैं। 33 वर्षीय मुनियांडी ऑयल और गैस इंडस्ट्री में इंजीनियर के तौर पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने 2021 में एक पारिवारिक योजना के दौरान इस पर ध्यान दिया। इसके बाद उन्होंने अपने परिवार के बताया कि उनके और दांत निकल रहे हैं। उस समय उन्होंने गिनती की, तो उनके 38 दांत थे। इसके बाद उन्होंने एक्स-रे कराया जिसमें पता चला कि अभी चार और दांत निकलने हैं। 2023 की शुरुआत तक प्रताब को पता चला कि उनके कुल 42 दांत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




Zara Hatke: वैज्ञानिकों की इस खोज से दुनिया हैरान, यहां मिला रहस्यमयी जीव, 6000 साल से माना जा रहा था विलुप्त


उनका कहना है कि जब किसी को पता चलता है कि उनके 42 दांत हैं, तो वो हैरान हो जाते हैं। हालांकि, उनके ज्यादा दांतों का उन पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ा। दांतों के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने पर उन्होंने कहा कि उन्हें खास लगता है कि उनके पास 42 दांत हैं। 

Zara Hatke: बत्तख को काटते ही पेट में मिली ऐसी चीज, शख्स के उड़ गए होश, जांच में पता चला चौंकाने वाला सच

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- मुस्कुराइए! मलेशिया के रहने वाले प्रताब मुनियांडी के मुंह में 42 दांत हैं। उनके मुंह में सामान्य से 10 ज्यादा दांत हैं। ऐसे उनके नाम किसी पुरुष के मुंह में सबसे ज्यादा दांतों होने का रिकॉर्ड है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed