Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Mahakal Devotee Incredible Journey Man Takes Sankalp to Travel from Omkareshwar to Ujjain on His Hands

महाकाल के भक्त की अनोखी तपस्या, हाथों के बल तय करेंगे ओंकारेश्वर से उज्जैन तक का सफर, लोग कर रहे सलाम

Sat, 14 Nov 2026 09:33 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 14 Nov 2026 09:33 AM IST
सार

Viral Video: मध्य प्रदेश में शिव भक्त निहाल सिंह अपनी अनोखी तपस्या को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने ओंकारेश्वर से महाकालेश्वर तक की यात्रा हाथों के बल तय करने का संकल्प लिया है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
 

विज्ञापन
Mahakal Devotee Incredible Journey Man Takes Sankalp to Travel from Omkareshwar to Ujjain on His Hands
हाथों के बल तय करेंगे लंबा सफर - फोटो : इंस्टाग्राम@vijayi_____bhawa

विस्तार

सनातन धर्म में भगवान के प्रति आस्था और भक्ति दिखाने के कई तरीके हैं। कोई मंदिरों में पूजा-पाठ करता है, तो कोई कठिन तपस्या और साधना के जरिए अपनी श्रद्धा जाहिर करता है। कई बार भक्त अपनी आस्था के लिए ऐसे रास्ते चुन लेते हैं, जिन्हें देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही शिव भक्त का वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। इस वीडियो में भक्त निहाल सिंह हाथों के बल चलकर अपनी यात्रा पूरी करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। उनकी इस अनोखी तपस्या को देखकर लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन


हाथों के बल तय करेंगे लंबा सफर
दरअसल, भक्त निहाल सिंह ने मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर से महाकालेश्वर तक हाथों के बल यात्रा करने का संकल्प लिया है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में वह हाथों के सहारे आगे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। उनके चेहरे पर थकान के बजाय संतोष और भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था नजर आती है। इस दौरान बैकग्राउंड में 'दीवाना हूं महाकाल का, उज्जैन के सरकार का' भजन भी सुनाई देता है। भजन की धुन और निहाल सिंह की साधना का अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by NIHAL SINGH (@vijayi_____bhawa)

विज्ञापन
विज्ञापन



मेहनत की होती है जरूरत
हाथों के बल चलना कोई आसान काम नहीं है। इसके लिए शरीर में काफी ताकत, संतुलन और लगातार मेहनत की जरूरत होती है। ऐसे में इतनी लंबी यात्रा का संकल्प लेना अपने आप में बड़ी चुनौती है। वीडियो में निहाल सिंह जिस तरह पूरी लगन के साथ आगे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं, उसे देखकर लोग उनकी हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर खूब हो रही तारीफ
निहाल सिंह का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया यूजर्स इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग उनकी भक्ति और हौसले को सलाम कर रहे हैं, तो कुछ यूजर्स भगवान महाकाल से उनकी अच्छी सेहत और यात्रा सफल होने की प्रार्थना कर रहे हैं। वीडियो को बड़ी संख्या में लोग देख और पसंद कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि भगवान के प्रति ऐसी श्रद्धा और समर्पण देखकर मन में भक्ति का भाव जाग उठता है। वहीं, कुछ लोग निहाल सिंह के इस कठिन संकल्प को लेकर उनके साहस की सराहना कर रहे हैं। फिलहाल उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed