फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Love happened while making a reel in the park girlfriend filled the boys maang with sindoor

Viral Video: पार्क में रील बनाने के दौरान हुआ प्यार, गर्लफ्रेंड ने लड़के की मांग में भर दिया सिंदूर

Wed, 11 Jun 2025 11:39 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 11 Jun 2025 11:39 AM IST
सार

Viral Video: महिला की यह बात सुनकर रिपोर्टर भी कुछ पल के लिए हैरान रह जाता है। वह दोबारा पूछता है कि क्या उसने सच में लड़के के मांग में सिंदूर भर दिया। इस पर महिला हंसते हुए कहती है, “हां, और क्या?” रिपोर्टर की हैरानी के पीछे वजह भी साफ है।

विज्ञापन
Love happened while making a reel in the park girlfriend filled the boys maang with sindoor
लड़के के मांग में भर दिया सिंदूर - फोटो : इंस्टाग्राम @ mr_pratap_maddy_2002_baniya

विस्तार

इंस्टाग्राम पर एक अनोखा और चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे surya_fast_news नामक अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक महिला और एक लड़का दिखाई दे रहे हैं। महिला एक लोकल रिपोर्टर से बात कर रही होती है और खुद को पार्क की सुरक्षा गार्ड बताती है। बातचीत के दौरान वह बड़े ही बेबाक अंदाज में कहती है, “ये लड़का रोज पार्क में वीडियो शूट करने आता था। इसे रोज देख-देखकर मुझे इससे प्यार हो गया। फिर एक दिन मुझसे रहा नहीं गया और मैंने इसके मांग में सिंदूर भरकर इससे शादी कर ली।” तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
महिला की यह बात सुनकर रिपोर्टर भी कुछ पल के लिए हैरान रह जाता है। वह दोबारा पूछता है कि क्या उसने सच में लड़के के मांग में सिंदूर भर दिया। इस पर महिला हंसते हुए कहती है, “हां, और क्या?” रिपोर्टर की हैरानी के पीछे वजह भी साफ है। भारतीय समाज में अब तक यही देखा और माना गया है कि शादी के दौरान दूल्हा दुल्हन की मांग में सिंदूर भरता है। यह परंपरा हजारों वर्षों से चली आ रही है और महिलाओं के लिए सिंदूर को सुहाग का सबसे बड़ा प्रतीक माना जाता है। लेकिन इस वीडियो ने उस परंपरा को पूरी तरह पलट कर रख दिया।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Surya Fast News (@surya_fast_news)

विज्ञापन
विज्ञापन



लड़के ने भरा गर्लफ्रेंड के नाम का सिंदूर
इस वायरल वीडियो के अगले हिस्से में देखा जा सकता है कि लड़का अपने दोस्तों के साथ खड़ा होकर किसी वीडियो की शूटिंग कर रहा होता है। तभी अचानक वह महिला गार्ड पीछे से आती है और लड़के के सिर पर सिंदूर डाल देती है। यह पूरी घटना कुछ ही सेकंड की होती है, लेकिन इसका असर सोशल मीडिया पर बहुत बड़ा पड़ा है। वीडियो में बैकग्राउंड में पार्क का सीन साफ दिखाई देता है, जिससे यह साबित होता है कि यह कोई रील या सेटअप नहीं बल्कि असली लोकेशन पर हुआ वाकया है।

वीडियो देख यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रिया की बाढ़ सी आ गई। किसी ने इसे मजाक में लिया तो किसी ने हैरानी जताई। एक यूजर ने लिखा, “अब तो मर्द समाज को भी डर लगने लगा है।” एक अन्य यूज़र ने चुटकी लेते हुए कहा, “भाई अब शादीशुदा हो गया, रोज सिंदूर लगाना पड़ेगा।” एक लड़की ने तो यहां तक कह दिया, “पार्क में अब एक भी सिंगल लड़का नहीं दिखता।” हालांकि,  बहुत से लोग इस वीडियो को एक सोशल मीडिया प्रैंक मान रहे हैं, फिर भी यह क्लिप इंटरनेट पर खासा लोकप्रिय हो चुकी है।





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed