फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Lost civilisation discovered beneath the Indian ocean could be older than the Harrappan civilisation

Lost Civilization: हिंद महासागर के नीचे मिली हड़प्पा से भी पुरानी सभ्यता! कैसे 9500 साल पहले डूब गया ये शहर

Tue, 27 May 2025 07:54 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 27 May 2025 07:54 PM IST
सार

Lost Civilization: दुनिया में आमतौर पर हड़प्पा यानी सिंधु घाटी सभ्यता और सुमेरियन सभ्यताओं को सबसे प्राचीन सभ्यता माना जाता है। हालांकि, वैज्ञानिकों ने हिंद महासागर में एक ऐसी खोज की है, जिसने इतिहासकारों को हैरत में डाल दिया है।

विज्ञापन
Lost civilisation discovered beneath the Indian ocean could be older than the Harrappan civilisation
हिंद महासागर के नीचे मिली हड़प्पा से भी पुरानी सभ्यता! (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Lost Civilization: दुनिया में आमतौर पर हड़प्पा यानी सिंधु घाटी सभ्यता और सुमेरियन सभ्यताओं को सबसे प्राचीन सभ्यता माना जाता है। हालांकि, वैज्ञानिकों ने हिंद महासागर में एक ऐसी खोज की है, जिसने इतिहासकारों को हैरत में डाल दिया है। इस खोज के से जानकारी मिली है कि इन सभ्यताओं से पुरानी सभ्यताएं भी पृथ्वी पर मौजूद हैं। हिंद महासागर में एक ऐसी सभ्यता के बारे में पता चला है, जो सिंधु घाटी सभ्यता और सुमेरियन सभ्यताओं से भी पुरानी हो सकती है। मानव सभ्यता की जड़ें हमारी कल्पना से कहीं अधिक पुरानी हो सकती हैं।

विज्ञापन


एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिमी भारत के समुद्र तट पर पानी के नीचे एक रहस्यमयी स्थल के बारे में जानकारी मिली है। माना जाता है कि इस प्राचीन स्थल से सभ्यताओं के अध्याय को फिर से लिखा जा सकता है। शोधकर्ताओं ने करीब दो दशक पहले खंभात की खाड़ी की गहराई में इस जगह की खोज की थी। इसके तथ्य को कभी पूरी तरह से न स्वीकार किया या  न ही अस्वीकार किया गया है। लेकिन अभी भी इस सभ्यता को लेकर चर्चा लगातार चर्चा की जा रही है। 
विज्ञापन


दरअसल, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशन टेक्नोलॉजी (NIOT) भारत के देश के पश्चिमी तट से दूर साल 2000 में खंभात की खाड़ी में एक अहम खोज की थी। नियमित प्रदूषण सर्वे के दौरान की यह खोज की गई थी। सर्वे के दौरान, सोनार तकनीक से समुद्र के भीतर तल पर ज्योमेट्रिक संरचनाएं दिखी थीं। यह संरचनाएं एक डूबे शहर के अस्तित्व की ओर इशारा कर रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Ancient Wine Found: यहां पर वैज्ञानिकों को मिली 5000 साल पुरानी वाइन, अब खुलेगा ये बड़ा रहस्य


शोधकर्ताओं के मुताबिक, यह कथित शहर पानी के 120 फीट नीचे स्थित है। शहर की लंबाई 5 मील और चौड़ाई 2 मील तक होने का अनुमान लगाया है। इस स्थान से मिट्टी के बर्तन, मोती, मूर्तियां और मानव अवशेष जैसी कई चीजें मिली थीं। इनकी कार्बन-डेटिंग के बाद खुलासा हुआ कि यह कलाकृतियां करीब 9,500 साल पुरानी हैं। माना जाता है कि यह सिंधु घाटी सभ्यता से पहले की वस्तुएं हैं।

Snake Video: सांप ने पीछे से शख्स के सिर कई बार किया हमला, ऐसे बची लड़के की जान, वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश

क्या कहते हैं विशेषज्ञ

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, NIOT की वैज्ञानिक टीम के डॉ. बद्रीनारायण ने बताया था कि यह अवशेष बीते हिमयुग के आखिरी में समुद्र के जलस्तर के बढ़ने की वजह से डूब गई सभ्यता का संकेत देते हैं जो कि काफी उन्नत थी। डॉ. बद्रीनारायण ने सुझाव दिया था कि हड़प्पा सभ्यता समुद्र के भीतर की इसी सभ्यता से उतरी होगी। लेकिन, कुछ विशेषज्ञों ने इस दावे पर सवाल भी खड़े किए हैं। उन्होंने संभावना जताई कि कुछ कलाकृतियां प्राचीन नदियों द्वारा ले जाई गई होंगी। इसके अलावा कार्बन डेटिंग की विश्वसनीयता के बारे में भी चिंता  जाहिर की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed