फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में तनाव दूर करने का अनोखा तरीका, हर दिन यह शख्स अपने शरीर पर बना रहा एक नया टैटू

Mon, 04 May 2020 01:34 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 04 May 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
London man create a new tattoo every day on his body during lockdown
क्रिस वुडहेड का टैटू से भरा शरीर - फोटो : Instagram/Chris Woodhead

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से दुनिया के कई देशों में जो लॉकडाउन लगाया गया है, उससे कई लोग तनाव में जी रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों ने इस तनाव को दूर करने के अलग-अलग तरीके ढूंढ लिए हैं। इन्हीं में से एक हैं लंदन के वॉथैम्स्टो में रहने वाले क्रिस वुडहेड। वह एक टैटू आर्टिस्ट हैं और पिछले 40 दिनों से रोजाना खुद से ही अपने शरीर पर एक नया टैटू बना रहे हैं। अब सिर्फ उनका चेहरा ही एक ऐसा अंग है, जहां टैटू नहीं बना है। इसके अलावा पूरे शरीर पर उन्होंने टैटू बना रखा है। 

London man create a new tattoo every day on his body during lockdown
क्रिस वुडहेड का टैटू से भरा शरीर - फोटो : Instagram/Chris Woodhead

क्रिस बताते हैं कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान टाइमपास करने और तनाव दूर करने के लिए हर दिन एक टैटू बनाने की शुरुआत की थी। हालांकि उन्हें पहले से ही इसका शौक था। वह जब 18 साल के थे, तभी से अपने शरीर पर टैटू बनवा रहे हैं। उन्होंने ब्रिटेन के जाने-माने टैटू आर्टिस्ट डंकन एक्स को अपना प्रेरणास्रोत बताया है, क्योंकि डंकन के भी पूरे शरीर पर टैटू बने हुए हैं। क्रिस जब 19 साल के थे, तब पहली बार डंकन ने उनके शरीर पर एक टैटू बनाया था। इसके बाद तो उनके एक दोस्त ने टैटू बनाने के लिए उनके शरीर का इस तरह इस्तेमाल किया, जैसे वो कोई कैनवास हो। 

London man create a new tattoo every day on his body during lockdown
क्रिस वुडहेड का टैटू से भरा शरीर - फोटो : Instagram/Chris Woodhead

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिस हर रोज दोपहर दो बजे से चार बजे तक सोफे पर बैठकर अपने शरीर का वो हिस्सा ढूंढते हैं, जहां वो एक नया टैटू बना सकें। ऐसा नहीं है कि लॉकडाउन के दौरान क्रिस बेमतलब ही अपने शरीर पर टैटू बना रहे हैं। उनके हर टैटू में कुछ न कुछ मतलब जरूर छुपा हुआ होता है। किसी में लॉकडाउन खत्म होने का सवाल होता है तो किसी में मेडिकल स्टाफ को धन्यवाद लिखा होता है। यहां तक कि उनके पैर के तलवों तक के टैटू में भी संदेश लिखा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
London man create a new tattoo every day on his body during lockdown
क्रिस वुडहेड का टैटू से भरा शरीर - फोटो : Instagram/Chris Woodhead

क्रिस बताते हैं कि वह टैटू बनाने के लिए पुरानी तकनीक का इस्तेमाल करते हैं। इस तकनीक से आज के समय में इस्तेमाल होने वाली टैटू गन के मुकाबले कम दर्द होता है। उनका मानना है कि टैटू बनाना एक थेरेपी की तरह है, जिससे उन्हें संतुष्टि मिलती है। अब सिर्फ क्रिस को लॉकडाउन हटने और कोरोना के पूरी तरह खत्म होने का इंतजार है, ताकि लोग फिर से एक नई जिंदगी की शुरुआत कर सकें।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed