फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Lioness attacks leopard cubs mother leopard becomes shield and shows dangerous form Video Viral

Viral Video: शेरनी ने तेंदुए के बच्चों पर किया हमला, मां तेंदुआ बनी ढाल और दिखाया खतरनाक रूप, देखें वीडियो

Tue, 09 Sep 2025 10:52 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 09 Sep 2025 10:52 AM IST
सार

Viral Video: वीडियो में साफ दिखता है कि तेंदुए की मां अपने नन्हे बच्चों के साथ जंगल में थी। तभी अचानक एक शेरनी की नजर उस पर पड़ जाती है। शेरनी को देखकर समझ आता है कि उसका इरादा शिकार करने का है और उसकी नजर तेंदुए के बच्चों पर है।

विज्ञापन
Lioness attacks leopard cubs mother leopard becomes shield and shows dangerous form Video Viral
बच्चों को बचाने के लिए शेरनी भिड़ गई मादा तेंदुआ - फोटो : इंस्टाग्राम @its_jungle_

विस्तार

जंगल की जिंदगी बाहर से जितनी खूबसूरत और रोमांचक दिखती है, असल में उतनी ही कठिन और खतरनाक भी होती है। यहां हर दिन और हर पल शिकारी और शिकार के बीच संघर्ष चलता रहता है। लेकिन जब बात अपने बच्चों की आती है तो हालात बदल जाते हैं। उस समय सबसे कमजोर दिखने वाला जानवर भी पूरी ताकत और हिम्मत जुटाकर अपने बच्चों को बचाने के लिए सामने खड़ा हो जाता है। खासकर अगर बात किसी मां की हो तो फिर कोई भी मुश्किल उसके लिए बड़ी नहीं होती। मां अपने बच्चों को बचाने के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना हर खतरे का सामना कर सकती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। इसमें एक मादा तेंदुआ अपने शावकों को बचाने के लिए शेरनी से भिड़ जाती है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में साफ दिखता है कि तेंदुए की मां अपने नन्हे बच्चों के साथ जंगल में थी। तभी अचानक एक शेरनी की नजर उस पर पड़ जाती है। शेरनी को देखकर समझ आता है कि उसका इरादा शिकार करने का है और उसकी नजर तेंदुए के बच्चों पर है। लेकिन बच्चों तक पहुंचने से पहले ही मां तेंदुआ सामने आकर खड़ी हो जाती है। जैसे ही शेरनी करीब आती है, मादा तेंदुआ बच्चों को अपने पीछे छुपा लेती है। कहा जाता है कि मां के लिए उसका बच्चा ही सबसे बड़ी ताकत होता है और इस वीडियो में यह बात सच साबित होती है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by JUNGLE ADVENTURE 🐯 (@its_jungle_)

विज्ञापन
विज्ञापन



तेंदुए के बच्चे पर झपट्टा मारती है शेरनी
इसके बाद शुरू होती है असली लड़ाईर। शेरनी ताकत और आकार में बड़ी है लेकिन मादा तेंदुआ भी पीछे हटने को तैयार नहीं होती। वह अपने नुकीले पंजों और तेज फुर्ती से शेरनी पर हमला करती है। दोनों के बीच तेज झड़प होती है। हर बार जब शेरनी उस पर झपटती है तो मादा भी पूरी ताकत से जवाबी हमला करती है। करीब 15 से 20 सेकंड तक यह मुठभेड़ बेहद खतरनाक तरीके से चलती रहती है। शेरनी बार-बार कोशिश करती है कि तेंदुए को हटाकर बच्चों तक पहुंच जाए लेकिन मां का साहस उसकी राह में दीवार बनकर खड़ा रहता है।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
तेंदुआ भले ही शेरनी से आकार और ताकत में छोटा हो लेकिन अपने बच्चों को बचाने की हिम्मत उसमें किसी शेरनी से कम नहीं। इस पूरे सीन को देखकर साफ होता है कि मां के लिए उसका बच्चा ही उसकी असली ताकत होता है। चाहे सामने कितना भी बड़ा खतरा क्यों न खड़ा हो, मां अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए सब कुछ दांव पर लगा देती है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर its_jungle_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे सात हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और कमेंट सेक्शन में लोग मादा तेंदुए की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोग लिख रहे हैं कि तेंदुए की मां जानती थी कि वह शेरनी जैसी शक्तिशाली दुश्मन को ज्यादा देर तक रोक नहीं पाएगी लेकिन उसने इतना समय जरूर निकाल लिया कि उसके बच्चे सुरक्षित हो जाएं। यही एक मां की असली पहचान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed