फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Leopard attacked workers working at a brick kiln the man fought alone Video goes viral on Internet

Viral Video: ईंट भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों पर तेंदुए ने किया हमला, अकेले लड़ गया शख्स, खेत में भाग गया जानवर

Wed, 25 Jun 2025 12:12 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 25 Jun 2025 12:12 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि कुछ लोग ऊपर खड़े होकर मोबाइल से वीडियो बना रहे हैं और तेंदुए पर ईंटें भी फेंक रहे हैं। तेंदुआ एक तरफ उस आदमी से लड़ रहा था और दूसरी तरफ ऊपर से फेंकी जा रही ईंटों से बचने की कोशिश कर रहा था।

विज्ञापन
Leopard attacked workers working at a brick kiln the man fought alone Video goes viral on Internet
तेंदुए ने किया मजदूर पर हमला - फोटो : एक्स@SachinGuptaUP

विस्तार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिल दहला देने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक आदमी अकेले एक खतरनाक तेंदुए से लड़ता दिख रहा है। आमतौर पर लोग तेंदुए को देखकर डर जाते हैं, लेकिन इस वीडियो में दिख रहे शख्स ने डरने की बजाय हिम्मत दिखाई और तेंदुए से भिड़ गया। उसने तेंदुए को पकड़ लिया और उसे जमीन पर गिरा दिया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि कुछ लोग ऊपर खड़े होकर मोबाइल से वीडियो बना रहे हैं और तेंदुए पर ईंटें भी फेंक रहे हैं। तेंदुआ एक तरफ उस आदमी से लड़ रहा था और दूसरी तरफ ऊपर से फेंकी जा रही ईंटों से बचने की कोशिश कर रहा था। इसके बावजूद तेंदुआ कई बार उस आदमी पर झपटने की कोशिश करता है। वीडियो के आखिर में जब वो आदमी तेंदुए को छोड़कर पीछे हटता है, तो तेंदुआ उसके पीछे दौड़ता है। तभी बाकी लोग भी नीचे आ जाते हैं और करीब 1 मिनट 50 सेकंड की ये वीडियो खत्म हो जाती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदुए ने किया मजदूरों पर हमला
ये घटना उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की बताई जा रही है। यहां एक ईंट भट्ठे पर मजदूर काम कर रहे थे, तभी एक तेंदुआ वहां आ गया और मजदूरों पर हमला कर दिया। 35 साल के मिहीलाल नाम के मजदूर ने हिम्मत दिखाते हुए अकेले ही तेंदुए से लड़ाई की। काफी देर की मशक्कत के बाद तेंदुआ थक कर खेतों की तरफ भाग गया। बाद में वन विभाग की टीम आई और तेंदुए को पकड़ लिया। इस दौरान कुछ लोग घायल भी हुए।

यूजर्स ने की वहां खड़े लोगों की आलोचना
जब यह वीडियो इंटरनेट पर आया तो लोगों ने मिहीलाल की बहादुरी की खूब तारीफ की। ट्विटर पर @SachinGuptaUP नाम के यूजर ने यह वीडियो शेयर किया और बताया कि मिहीलाल ने कैसे तेंदुए को गिरा दिया। इस वीडियो को 24 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 500 से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। एक और यूजर @gharkekalesh ने भी यह वीडियो पोस्ट किया, जिसे 1 लाख 70 हजार से ज्यादा बार देखा गया और 2 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया। लोगों ने कमेंट में लिखा कि इतने लोग थे लेकिन कोई मदद करने नहीं आया, सब ऊपर से वीडियो बना रहे थे। कुछ ने कहा कि ऊपर से जो ईंटें फेंकी जा रही थीं, वो उस बहादुर आदमी को भी लग रही थीं।


पहले भी वायरल हो चुका है ऐसा ही एक वीडियो
एक और वीडियो भी चर्चा में है, जिसमें तेंदुआ एक रिहायशी इलाके में घुस आता है। वहां एक गार्ड कुर्सी पर बैठा होता है, तभी तेंदुआ तेजी से आता है और उसके पास से एक कुत्ते को उठाकर भाग जाता है। ऐसे वीडियो आमतौर पर उत्तराखंड से आते हैं, लेकिन इस बार यूपी का वीडियो भी सबका ध्यान खींच रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed