फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Know about this strange ritual Rotten tomatoes and eggs are thrown at the bride and groom

इस देश में शादी से पहले, दुल्हा-दुल्हन पर फेंके जाते हैं सड़े टमाटर और अंडे

Fri, 23 Jul 2021 02:03 PM IST
Shashi Shashi फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 23 Jul 2021 02:03 PM IST
विज्ञापन
Know about this strange ritual Rotten tomatoes and eggs are thrown at the bride and groom
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फाइल फोटो

शादी एक ऐसा समारोह है जिसके बाद दो लोग और दो परिवार एक दूसरे से जुड़ते हैं। हर राज्य और देश में शादी में कई तरह की विभिन्न रस्में निभाई जाती हैं। हर धर्म के भी अपने अलग रीति रिवाज होते हैं जिन्हें लोग निभाते हैं। जिनके बारे में ज्यादातर लोगों को पता होता है लेकिन कहते हैं न कि दुनिया विविधताओं से भरी हुई है उसी तरह से कई देशों और समुदायों में अनोखी रस्मों को भी निभाया जाता है जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाते हैं। वैसे तो हमारा देश भारत ही विभिन्नताओं से भरा हुआ है। यहां पर अलग-अलग प्रांतों में होने वाली शादियों के रस्मो-रिवाज में भी काफी अंतर देखने को मिलता है, लेकिन आज हम बताएंगे ऐसी शादी के बारे में जहां की विचित्र रस्म और परंपरा सुनकर आप हैरान रह जाएंगे और कहेंगे क्या गजब का रिवाज है।

विज्ञापन

भारत में चाहे किसी भी समुदाय की शादी हो ज्यादातर में एक रस्म जरुर निभाई जाती है वो हल्दी की रस्म। हमारे यहां हल्दी को बहुत ही शुभ माना जाता है इसलिए शादी से पहले लड़के-लड़की के चेहरे पर निखार लाने के लिए हल्दी और चंदन आदि लगाया जाता है। अगर आपसे कहा जाए कि शादी से पहले आपको सड़े अंडें और सड़े टमाटर का सामना करना पड़ेगा तो शायद आपको बहुत अजीब लगेगा लेकिन क्या आपको पता है कि एक देश ऐसा भी है जहां पर शादी से पहले हल्दी चंदन की बजाए दूल्हा-दुल्हन पर सड़े टमाटर, सड़े अंडे, और मछलियां आदि गंध वाली गंदी चीजें फेंकी जाती हैं। स्कॉटलैंड में होने वाले दूल्हा और दुल्हन को सबसे पहले एक पेड़ से बांध दिया जाता है और फिर उनके ऊपर चॉकलेट सीरप, दूध, आटा, सड़े अंडे, सड़े टमाटर और सड़ी हुई मछलियां आदि चीजें डाली जाती हैं। लगा न आपको बिल्कुल अजब-गजब रिवाज।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पीछे क्या है मान्यता

इस रस्म को निभाने के पीछे लोगों में मान्यता है कि इससे आने वाले समय में दूल्हा- दुल्हनो को बुरी शक्तियों से बचाया जाता है। अगर शादी से पहले वे इन सब चीजों का सामना करते हुए खुद को संभाल लेते हैं तो आने वाले जीवन की चुनौतियों का सामना भी आसानी से कर लेते हैं। हालांकि ये रस्म यहां पर पूरे स्कॉलैंड में नहीं निभाई जाती है बल्कि यहां के कुछ ही हिस्सों में इस पंरपरा का निर्वहन किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed