फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Kidney Valley Interesting story of Unique village of Nepal Where everyone has only one kidney

Kidney Valley: कहानी एक ऐसे अनोखे गांव की जहां पर एक किडनी के सहारे जिंदा रहते हैं लोग

Sat, 18 Sep 2021 05:32 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 18 Sep 2021 05:32 PM IST
सार

आज हम बात करने वाले हैं, दुनिया के सबसे अनोखे गांव के बारे में जहां ज्यादातर लोग एक ही किडनी के सहारे जिंदा हैं। इस गांव का नाम किडनी वैली है। कई लोग इसे किडनी वाले गांव के नाम से भी जानते हैं। हालांकि गांव का वास्तविक नाम होकसे है। ये नेपाल में स्थित है। अपनी इसी विचित्रता के कारण ये गांव देश दुनिया में काफी मशहूर है।

विज्ञापन
Kidney Valley Interesting story of Unique village of Nepal Where everyone has only one kidney
किडनी वैली - फोटो : Istock

विस्तार

हमारी इस दुनिया में ऐसे कई स्थान हैं, जो अपने अनोखेपन के कारण काफी मशहूर हैं। इसी वजह से उनकी चर्चा देश दुनिया में हर तरफ होती है। इसी कड़ी में आज हम बात करने वाले हैं, दुनिया के सबसे अनोखे गांव के बारे में जहां ज्यादातर लोग एक ही किडनी के सहारे जिंदा हैं। इस गांव का नाम किडनी वैली है। कई लोग इसे किडनी वाले गांव के नाम से भी जानते हैं। हालांकि गांव का वास्तविक नाम होकसे है। ये नेपाल में स्थित है। अपनी इसी विचित्रता के कारण ये गांव देश दुनिया में काफी मशहूर है।

विज्ञापन


यहां के लगभग सभी लोग अपना गुजारा मात्र एक किडनी के सहारे कर रहे हैं। इस कारण अक्सर उनको कई गंभीर स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी आती हैं। आप में से कई लोग ये सोच रहे होंगे कि आखिर गांव के सभी लोगों के पास एक ही किडनी क्यों है? आइए जानते हैं इसके बारे में -

विज्ञापन

किडनी वैली नाम से मशहूर होकसे गांव में गरीबी काफी ज्यादा है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते यहां के लोग अपनी एक किडनी को बेचकर जीवन यापन करने पर मजबूर हैं। 

अपना पेट पालने के लिए यहां के लोग अक्सर अपनी एक किडनी को मात्र 2000 रुपये में बेच देते हैं। कई लोगों का कहना है कि इस गांव में मानव अंगों की तस्करी काफी ज्यादा होती है। यहां पर अंगों की तस्करी करने वाले लोग अक्सर यहां के मासूम लोगों को झांसा देकर उनकी किडनी निकाल लेते हैं। 

विज्ञापन

कई लोगों का कहना है कि अंगों की तस्करी करने वाले लोग यहां के लोगों को लालच देते हुए कहते हैं कि किडनी निकालने के बाद उसकी जगह दूसरी किडनी उग आएगी। गांव के मासूम लोग उनकी बातों में फंस जाते हैं और चंद रुपयों के लालच में अपना बहमूल्य अंग उन तस्करों को दे देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed