{"_id":"682e81c7db7d99b0a00595a8","slug":"joking-with-daughter-cost-the-mother-so-much-that-she-got-a-notice-from-the-court-and-had-to-pay-a-hefty-fine-2025-05-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral News: बेटी के साथ मजाक करना मां को पड़ा इतना भारी की कोर्ट से आ गया नोटिस, भरना पड़ा इतना जुर्माना","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral News: बेटी के साथ मजाक करना मां को पड़ा इतना भारी की कोर्ट से आ गया नोटिस, भरना पड़ा इतना जुर्माना
Thu, 22 May 2025 07:17 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 22 May 2025 07:17 AM IST
सार
Mother-Daughter Prank: एक वायरल ट्रेंड को फॉलो करना स्वीडन की एक महिला को महंगा पड़ गया। हेलसिंगबोर्ग में रहने वाली 24 वर्षीय इस महिला ने जब अपनी बेटी पर यह प्रैंक किया तो मामला इतना बिगड़ गया कि उसे कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा
विज्ञापन
बच्ची के साथ प्रैंक करना मां को पड़ा भारी
- फोटो : freepik.com
विस्तार
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल होने वाले प्रैंक चैलेंज अक्सर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा करते हैं। ऐसा ही एक ट्रेंड 'एग ब्रेक चैलेंज' कुछ समय पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी लोकप्रिय हुआ था। इस ट्रेंड के तहत माता-पिता अपने बच्चों के सिर पर अचानक कच्चा अंडा फोड़ देते हैं और उनके रिएक्शन को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। हालांकि, इस प्रैंक को लेकर एक मां कानूनी पचड़े में भी फंस गई। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी प्रैंक के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह खबर
लेकिन इस वायरल ट्रेंड को फॉलो करना स्वीडन की एक महिला को महंगा पड़ गया। हेलसिंगबोर्ग में रहने वाली 24 वर्षीय इस महिला ने जब अपनी बेटी पर यह प्रैंक किया तो मामला इतना बिगड़ गया कि उसे कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा और आखिर में भारी जुर्माना भरना पड़ा। महिला ने इस प्रैंक को अंजाम देने के लिए एक बेकिंग एक्ट का सहारा लिया। वीडियो में वह अपनी छोटी बेटी से कहती है कि वे मिलकर एप्पल केक बनाएंगे। बातचीत के दौरान वह अचानक बच्ची के सिर पर एक कच्चा अंडा फोड़ देती है। इसका वीडियो रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया।
विज्ञापन
लोगों ने दी मिली-जुली प्रतिक्रियाएं
वीडियो के वायरल होने के बाद इस पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं। कुछ लोगों को यह मजाकिया लगा, लेकिन कई दर्शकों ने इसे आपत्तिजनक बताया। उनका मानना था कि यह बच्ची के लिए अपमानजनक था और इससे उसकी भावनाओं को चोट पहुंच सकती है। इस ट्रेंड में आमतौर पर यह दिखाया जाता है कि अंडा कटोरे में फोड़ा जाएगा, लेकिन अचानक उसे बच्चे के सिर पर तोड़ दिया जाता है। महिला ने भी इसी चलन को अपनाया, लेकिन एक व्यूअर ने इसे गंभीरता से लिया और स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी।
विज्ञापन
कोर्ट तक पहुंचा मामला
मामला कोर्ट तक पहुंचा और सुनवाई के बाद महिला को दोषी पाया गया। अदालत ने साफ तौर से कहा कि इस तरह का व्यवहार बच्चों के साथ ठीक नहीं है, चाहे वह किसी भी ऑनलाइन ट्रेंड का हिस्सा क्यों न हो। नतीजन, महिला पर 20 हजार स्वीडिश क्रोनर यानी कि लगभग 1.7 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। अपनी सफाई में महिला ने कहा कि वह सिर्फ एक इंटरनेट ट्रेंड को फॉलो कर रही थी और उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि इसका बच्ची पर गलत असर हो सकता है। हालांकि कोर्ट ने इस दलील को मानने से इनकार कर दिया।