फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Japanese Woman Dances On Indian Malayalam Song Jimikki Kammal In Traditional Saree Video Goes Viral

Viral Dance Video: जापानी महिला का दिखा देसी अंदाज, साड़ी पहन भारतीय गाने पर किया खूबसूरत डांस, वीडियो वायरल

Tue, 01 Apr 2025 08:51 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 01 Apr 2025 08:51 PM IST
सार

Viral Dance Video: सड़क पर कभी-कभी विदेशी महिलाएं भारतीय संस्कृति में रंगी हुई नजर आती हैं। भारतीय संस्कृति में ढलती विदेशी महिलाओं को देखकर भारतीय बेहद खुश होते हैं। अब इस बीच सोशल मीडिया पर एख जापानी महिला का वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Japanese Woman Dances On Indian Malayalam Song Jimikki Kammal In Traditional Saree Video Goes Viral
जापानी महिला का दिखा देसी अंदाज, साड़ी पहन भारतीय गाने पर किया खूबसूरत डांस - फोटो : Instagram/mayojapan

विस्तार

Viral Dance Video: सड़क पर कभी-कभी विदेशी महिलाएं भारतीय संस्कृति में रंगी हुई नजर आती हैं। भारतीय संस्कृति में ढलती विदेशी महिलाओं को देखकर भारतीय बेहद खुश होते हैं। अब इस बीच सोशल मीडिया पर एख जापानी महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जापानी महिला साड़ी पहनकर भारतीय गाने पर डांस कर रही है। वीडियो वायरल होते ही लोग दिल खोलकर महिला की तारीफ कर रहे हैं और प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर @mayojapan नाम से अकाउंट चलाने वाली जापानी महिला के बड़ी संख्या में भारतीय फॉलोअर्स हैं। महिला अक्सर भारतीय कंटेट बनाकर शेयर करती रहती है। हालांकि, महिला के साड़ी में डांस वाले वीडियो ने लोगों को ज्यादा ही खुश कर दिया है।
विज्ञापन


जापानी महिला ने किया खूबसूरत डांस 

वीडियो में जापानी महिला मलयालम गाने ‘जिमिक्की कम्माल’ पर डांस कर रही है। यह गाना 2018 में रिलीज हुआ था। इस गाने को यूट्यूब पर बेहद पसंद किया गया था। इसी गाने पर क्रीम कलर की साड़ी पहनकर महिला बेहद कमाल का डांस करती दिख रही है। परंपरागत परिधान में खुद को खूबसूरत दिखाने के लिए जापानी महिला ने कानों में इयररिंग्स और गले में नेकलेस पहना है। बालों में गजरा लगाया हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Asteroid 2024 Yr4: चांद से टकरा सकता है खतरनाक एस्टेरॉयड, धरती को लेकर वैज्ञानिकों ने कही ये बात


लोगों को बिल्कुल भारतीय महिला की तरह सुंदर लग रही है। इस छोटे से वीडियो में महिला के डांस ने लोगों का दिल जीत लिया है। इस पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। @mayojapan ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि ये मेरा जन्मदिन पोस्ट है। जापान से ‘जिमीकी कम्मल’, मैं आज अपने बर्थडे पर घर पर आराम कर रही हूं। इसलिए कुछ समय पहले इसे शूट किया था। मैंने साड़ी को साफ-सुथरे तरीके से पहनने की पूरी कोशिश की है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mayo Japan (@mayojapan)



Earthquake: क्या भारत में भी आ सकता है म्यांमार जैसा भूकंप? आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक ने कह दी ये बड़ी बात

महिला का जन्मदिन 18 मार्च को था, क्योंकि उन्होंने उसी दिन यह वीडियो शेयर किया था। अब यह वायरल हो गया है। लोगों कहना है कि महिला साड़ी में बेहद सुंदर दिखती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed