{"_id":"69d7a9e9436aa23d050d3cdc","slug":"ioness-lion-fight-save-cub-lion-wild-animal-attack-video-2026-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Video: बच्चे को बचाने के लिए शेर से भीड़ गई मां, जंगल के राजा को सिखाया सबक, शेरनी का रौद्र रूप देखकर भागा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Video: बच्चे को बचाने के लिए शेर से भीड़ गई मां, जंगल के राजा को सिखाया सबक, शेरनी का रौद्र रूप देखकर भागा
Thu, 09 Apr 2026 07:00 PM IST
Dharmendra Kumar Singh
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Thu, 09 Apr 2026 07:00 PM IST
सार
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक मां की ममता देखने को मिली है। अपने बच्चे को बचाने के लिए शेरनी शेर से भीड़ जाती है।
विज्ञापन
बच्चे को बचाने के लिए शेर से भीड़ गई मां, जंगल के राजा को सिखाया सबक (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन जानवरों से जुड़े वीडियो देखने को मिलते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसने साबित कर दिया है कि मां सबसे बड़ी योद्धा है और वो अपने बच्चे के लिए कुछ भी कर सकती है। इसमें आप देख सकते हैं कि एक मां अपने बच्चे को बचाने के लिए जान की बाजी लगा दी।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि शेरनी धूप में अपने बच्चे के साथ बैठी। तालाब के किनारे शेरनी और शावक आराम से लेटे हैं। इसी दौरान शाव पानी में गिर जाता है और वो डूबने लगता है। बच्चे के पानी में गिरते हैं, शेरनी परेशान हो जाती है। वह बच्चे को बचाने के लिए अपनी जान लगा देती है। शावक को शेरनी मुंह में दबाकर पानी से निकालने की कोशिश करती है।
विज्ञापन
शेर का शेरनी पर हमला
शेरनी अपने बच्चे की जान बचाने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान पीछे से शेरनी पर एक शेर हमला कर देता है। लेकिन शेरनी ने बच्चे को बचाने के लिए शेर पर ऐसा पलटवार करती है कि जंगल का वहां से हट जाता है।
विज्ञापन
Viral Video: बेकार नारियल से बनाए पक्षियों के घोंसले, लोग बोले- इंसानियत आज भी जिंदा है
Nothing stands in the way of a mother on a mission pic.twitter.com/oPseDKs3Ev
— Science girl (@sciencegirl) April 8, 2026
IMD Weather: क्यों अप्रैल में पड़ रही है ठंड? आखिर क्या है वजह और क्या होता है वेस्टर्न डिस्टर्बेंस
वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो को शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा है, एक मां के मिशन में कोई बाधा नहीं आ सकती। इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। इस पर लोग बड़ी संख्या में प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
NASA Artemis II: अंतरिक्ष में करोड़ों का टॉयलेट खराब, स्पेस में एस्ट्रोनॉट्स कैसे जाते हैं टॉयलेट और कहां जाता है मल-मूत्र
एक शख्स ने लिखा है, शेर ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की, तो उसने अच्छा सबक सिखाया। एक अन्य ने लिखा है, शेर ने गलत पंगा से लिया। वायरल वीडियो कब और कहां का है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
डिस्क्लेमर: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर बनाई गई है। amarujala.com इसकी सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। यह भी हो सकता है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से बनाया गया हो।