2010 में जापान के ताकेशी कुवाबारा को अपने प्रेमी राई इसोहाता की हत्या के आरोप में सजा सुनाई गई। इस घटना के बाद लोग उस वक्त चौंक गए, जब यह पता चला कि कुवाबारा एक वाकरेसासेया थे। वाकरेसासेया यानी एक प्रोफेशनल, जिसे इसोहाता के पति ने उनकी शादी तोड़ने के लिए हायर किया था। वाकरेसासेया एजेंट कुवाबारा खुद भी शादीशुदा थे और उनके बच्चे भी थे। कुवाबारा ने ऐसी व्यवस्था की कि इसोहाता के साथ एक सुपरमार्केट में उनकी मीटिंग हो जाए। उन्होंने खुद को एक सिंगल आईटी वर्कर होने का दावा किया, जो किताबी कीड़ा, चश्मा लगाने वाला था।
वो देश, जहां शादी तोड़ने के लिए किराए पर रखे जाते हैं पार्टनर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाकरेसासेया इंडस्ट्री को झटका
इसोहाता की हत्या के बाद वाकरेसासेया इंडस्ट्री को तगड़ा धक्का लगा। फर्जी मामलों के अलावा इस घटना ने इंडस्ट्री में कुछ सुधारों को भी बढ़ावा दिया। इनमें निजी जासूसी एजेंसियों के लिए लाइसेंस लेने की जरूरत भी शामिल थी। 'फेयरवेल शॉप' फर्स्ट ग्रुप के एक एजेंट युसुके मोचिजुकी का कहना है कि इस ट्रेजडी के चलते वाकरेसासेया सेवाओं के ऑनलाइन विज्ञापनों पर सख्ती कर दी गई। साथ ही आम लोगों में भी संदेह बढ़ गया, जिससे वाकरेसासेया एजेंटों के लिए काम करना मुश्किल हो गया। इसके बावजूद राई इसोहाता की मौत के एक दशक के बाद ऑनलाइन विज्ञापनों की फिर से वापसी हो गई है और ऊंचे दाम और इससे जुड़े विवादों के बावजूद यह कारोबार एक बार फिर से फलने-फूलने लगा है।
वाकरेसासेया की मांग
इस इंडस्ट्री की मांग अब भी ऊंचे तबके में है। एक सर्वे से पता चला है कि करीब 270 वाकरेसासेया एजेंसियां ऑनलाइन विज्ञापन देती हैं। इनमें से कई निजी जासूसी फर्मों से जुड़ी हुई हैं। मोचीजुकी कहते हैं, 'वाकरेसासेया सेवा काफी महंगी है।' इसलिए इसके क्लाइंट्स आमतौर पर अमीर होते हैं।
मोचीजुकी पहले एक संगीतकार थे, जिन्होंने जासूसी में अपना करियर बना लिया। वे कहते हैं कि वे किसी अपेक्षाकृत सीधे केस के लिए 3,800 डॉलर ले सकते हैं। वे कहते हैं कि ऐसे केस में टारगेट की गतिविधियों के बारे में काफी सूचनाएं मौजूद होती हैं। वे कहते हैं कि अगर टारगेट ज्यादा बाहर आता नहीं है और उसकी ज्यादा जानकारियां मौजूद नहीं होती हैं, तो वे ऐसे मामले के लिए अधिक पैसे वसूलते हैं। अगर क्लाइंट राजनेता या कोई सेलिब्रिटी होता है, तो यह फीस बढ़कर 1,90,000 डॉलर तक हो सकती है।
हालांकि, मोचीजुकी कहते हैं कि उनकी कंपनी का सक्सेस रेट काफी ऊंचा है, लेकिन इस इंडस्ट्री के बारे में सलाह देने वाली एक कंसल्टेंसी फर्म का कहना है कि क्लाइंट्स को इस तरह के दावों पर आसानी से यकीन नहीं करना चाहिए और इसमें संभावित नाकामी के लिए तैयार रहना चाहिए। वाकरेसासेया इंडस्ट्री का लगातार चलते रहना यह बताता है कि संबंधों में पैसे और धोखे का इस्तेमाल लोगों की उम्मीद से ज्यादा है। लंदन के लेखक स्टेफनी स्कॉट का 'नोवेल व्हाट्स लेफ्ट ऑफ मी इज योर्स' मोटे तौर पर इसोहाता मामले पर आधारित है। अपनी किताब के लिए उन्होंने गहन रिसर्च की है और इस वजह से उन्हें ब्रिटिश जापानी लॉ एसोसिएशन का एसोसिएट मेंबर भी बनाया गया है।
तलाक के लिए सहमति
स्कॉट का कहना है कि वाकरेसासेया आपको टकराव से बचने में मदद देता है। यह एक मुश्किल हालात को बिना विवाद पैदा किए निबटाने का एक जरिया साबित होता है। आपकी पत्नी का अगर किसी के साथ प्रेम संबंध है और वह जीवन में आगे बढ़ना चाहती है, तो वह तलाक के लिए आसानी से राजी हो सकती है।
यह ऐसे वक्त में खासा काम का साबित होता है जब किसी की पत्नी या पति आसानी से तलाक न देना चाहे, जिससे अदालती कार्यवाही जटिल हो सकती है। लेकिन मोचीजुकी के ज्यादातर क्लाइंट्स ऐसे शादीशुदा लोग नहीं हैं, जो अपने पति या पत्नी से अलग होना चाहते हैं, बल्कि ये ऐसे लोग हैं जो कि अपने पति या पत्नी के अफेयर खत्म कराना चाहते हैं। वे इसे समझाते भी हैं कि इस तरह के मामले कैसे होते हैं।