Viral Video: सड़क पर चलती बाइक से चेन खींच रहा था चोर, तभी फिसली गाड़ी और गिरा धड़ाम, पुलिस ने भी पकड़ा
Viral Video: जैसे ही आरोपी महिला की चेन झपटने की कोशिश करता है। वह बाइक से संतुलन खो बैठता है और कुछ ही दूरी पर जाकर गिर पड़ता है। महिला बिना डरे तुरंत अपनी स्कूटी रोकती है और पैदल ही उसकी ओर बढ़ने लगती है। खुद को फंसा हुआ देख स्नैचर घबरा जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर हमें आए दिन चोरी के कई वीडियोज देखने को मिलते हैं, जिसमें चोर अनोखे ढंग से चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। अब हाल ही में, उत्तराखंड के हरिद्वार में चेन स्नेचिंग की एक वारदात का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपनी छोटी बच्ची को स्कूटी पर बैठाकर कहीं जा रही होती है। तभी एक बाइक सवार लुटेरा अचानक उसकी ओर आता है और चलते-चलते उसके गले से चेन छीनने की कोशिश करता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस पूरी घटना का 39 सेकंड का वीडियो एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। जैसे ही आरोपी महिला की चेन झपटने की कोशिश करता है। वह बाइक से संतुलन खो बैठता है और कुछ ही दूरी पर जाकर गिर पड़ता है। महिला बिना डरे तुरंत अपनी स्कूटी रोकती है और पैदल ही उसकी ओर बढ़ने लगती है। खुद को फंसा हुआ देख स्नैचर घबरा जाता है और जैसे-तैसे बाइक को खड़ा करके उसे घसीटते हुए वहां से पैदल ही भाग जाता है।
हरिद्वार पुलिस ने दो शातिर स्नेचर दबोचे। रानीपुर व सिडकुल क्षेत्र में हुई थी चेन स्नैचिंग की वारदात। इनकेे कब्जे से देशी तमंचा, चाकू तथा दो चेन बरामद की गई है। दोनो शातिर रंगाई पुताई करते थे। इनमें से एक आरोपी पहले भी जेल जा चुका है। #UKPoliceStrikeOnCrime #UttarakhandPolice pic.twitter.com/SUYqsEtm2K
— Uttarakhand Police (@uttarakhandcops) May 30, 2025
पुलिस ने खुद साझा किया वीडियो
यह वीडियो उत्तराखंड पुलिस के आधिकारिक X हैंडल @uttarakhandcops पर पोस्ट किया गया। पुलिस ने इस वीडियो के साथ जानकारी दी कि हरिद्वार पुलिस ने रानीपुर और सिडकुल क्षेत्रों में चेन स्नैचिंग की घटनाओं में शामिल दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से दो चेन, एक देसी तमंचा और एक चाकू बरामद किया है। उत्तराखंड पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी पेशे से रंगाई-पुताई का काम करते हैं। इनमें से एक अपराधी पहले भी जेल जा चुका है और अपराध की दुनिया में पहले से एक्टिव था। पुलिस का कहना है कि इन दोनों ने हाल ही में कई वारदातों को अंजाम देने की कोशिश की थी, जिनमें यह हरिद्वार वाली घटना भी शामिल है।
लोगों ने की पुलिस की तारीफ
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है और अब तक हजारों बार देखा जा चुका है। उत्तराखंड पुलिस की पोस्ट को भी पांच हजार से अधिक व्यूज और सैकड़ों लाइक्स मिल चुके हैं। लोग वीडियो को देखकर महिला की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं और लुटेरे की हालत पर तंज कसते हुए कह रहे हैं कि "उसे उसके कर्मों की सजा तुरंत मिल गई।" वीडियो में महिला के साहस और आरोपी की घबराहट को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। किसी ने इसे रियल टाइम कर्मा बताया है तो कोई महिला को रियल हीरो कह रहा है। वीडियो अब इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सएप समेत अन्य प्लेटफॉर्म्स पर भी जमकर शेयर किया जा रहा है।