फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Indian Train Viral Video man turns train toilet into bedroom viral video stuns social Media

Video: ट्रेन में सीट नहीं मिलने पर शख्स ने वॉशरूम को बना दिया बेडरूम, टॉयलेट पर ऐसे किया सफर, वीडियो वायरल

Sat, 25 Oct 2025 05:18 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 25 Oct 2025 05:18 PM IST
सार

Indian Train Viral Video: त्योहारों का सीजन शुरू होते ही सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें ट्रेनों की भीड़ के वीडियो भी जमकर वायरल होते हैं। अब इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है।

विज्ञापन
Indian Train Viral Video man turns train toilet into bedroom viral video stuns social Media
ट्रेन में सीट नहीं मिलने पर शख्स ने वॉशरूम को बना दिया बेडरूम - फोटो : Instagram

विस्तार

Indian Train Viral Video: त्योहारों का सीजन शुरू होते ही सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें ट्रेनों की भीड़ के वीडियो भी जमकर वायरल होते हैं। अब इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। इसमें दिख रहा है कि एक शख्स ट्रेन के वॉशरूम को ही अपना बेडरूम बना लिया है। वह वॉशरूम के अंदर बिछावन लगाकर आराम से लेटा हुआ दिख रहा है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है कि कोई ट्रेन के वॉशरूम में कैसे सफर कर सकता है। 

विज्ञापन


वॉशरूम में बिछा लिया बिस्तर 

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक व्यक्ति ट्रेन के वॉशरूम में अपने सामान के साथ लेटा हुआ है। उसके पास एक बिछावन है, जिसे उसने बड़ी सावधानी से फोल्ड करके खिड़की से टिका लिया है। बाहर से वीडियो बनाने वाले शख्स को देखकर वह आराम से मुस्कुराता है, मानो यह उसका रोज का ठिकाना है।
विज्ञापन


इस वीडियो को mr.vishal_sharma नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो बनाने वाले विशाल कहते हैं कि भाई ने तो वॉशरूम को बेडरूम बना दिया! इसके बाद वह मजाकिया अंदाज में सवाल करते हैं कि ये पूरा घर का सामान है? इस पर अंदर बैठा व्यक्ति बेफिक्र होकर जवाब देता है-हां. हालांकि ये वीडियो कब का है , ये साफ नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by VishaL (@mr.vishal_sharma_)




Viral Video: 82 साल की उम्र में दादी मां ने किया ऐसा कारनामा, बुजुर्ग का हौसला देखकर हर कोई कर रहा तारीफ

लाखों लोगों ने देखा वीडियो

इस वायरल वीडियो को अभी तक छह लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों ने इस मजेदार बताया है, तो कई ने सफाई और पब्लिक प्रॉपर्टी के दुरुपयोग पर चिंता जाहिर की है। एक शख्स का कहना है कि वाकई इसने तो वॉशरूम को बेडरूम बना दिया, यकीन नहीं होता।

Last Road of the World: कहां है दुनिया की सबसे आखिरी सड़क? जहां अकेले जाना है खतरनाक

एक अन्य लिखा है- भारतीय रेलवे को वाकई देखना चाहिए कि यात्री ट्रेन में क्या कर रहे हैं। कुछ लोगों ने व्यक्ति के प्रति सहानुभूति भी जताई और उनका कहना है कि लंबी यात्रा में सीट न मिलने पर उसने बस किसी तरह गुजारा किया होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed