फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   82 Years Old Woman Fearlessly Performs Bungee Jumping In Rishikesh Video Goes Viral

Viral Video: 82 साल की उम्र में दादी मां ने किया ऐसा कारनामा, बुजुर्ग का हौसला देखकर हर कोई कर रहा तारीफ

Sat, 25 Oct 2025 12:35 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 25 Oct 2025 12:35 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में दिख रहा है कि नीचे खड़े लोग उनके हौसले को बढ़ा रहे हैं। उनके शांत स्वभाव, कॉन्फिडेंस और हवा में  शानदार मूवमेंट्स को देखकर हर कोई प्रेरित हो रहा है।

विज्ञापन
82 Years Old Woman Fearlessly Performs Bungee Jumping In Rishikesh Video Goes Viral
82 साल की उम्र में दादी मां ने किया ऐसा कारनामा, बुजुर्ग का हौसला देखकर हर कोई कर रहा तारीफ - फोटो : Instagram

विस्तार

Viral Video: इंसान एक उम्र के बाद मौज-मस्ती करना छोड़ देता है। जीवन में एक ऐसा पड़ाव आता है जब अपनी ख्वाहिशों को मार देता है। पूरा जीवन बच्चों में लगाने के बाद वो खुद के बारे में नहीं सोचता और अपने सारे शौक भूल जाता है। लेकिन कहा जाता है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। यह 82 साल की एक महिला ने साबित कर दिखा दिया है।उन्होंने इस उम्र में बंजी जंपिंग की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 

विज्ञापन


दादी ने ऋषिकेश के शिवपुरी में बंजी जंपिंग किया है। उनका यह वीडियो देखकर हर कोई हैरान है। इस वीडियो को एडवेंचर स्पोर्ट्स से जुड़े एक पेज @Globesome.India  से शेयर किया गया है। इसमें आप एक बुज़ुर्ग महिला को ऊंचाई से छलांग लगाते देख सकते हैं। 
विज्ञापन


वीडियो में दिख रहा है कि नीचे खड़े लोग उनके हौसले को बढ़ा रहे हैं। उनके शांत स्वभाव, कॉन्फिडेंस और हवा में  शानदार मूवमेंट्स को देखकर हर कोई प्रेरित हो रहा है। वह बंजी जंपिंग करते समय काफी खुश दिख रही हैं और इस क्षण का खुलकर आनंद ले रही हैं। यह वीडियो कुछ दिन पुराना है, लेकिन अब तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Bungee Jumping & Adventure in Rishikesh (@globesome.india)




Viral Video: गले में 50 तोले की गोल्ड चेन पहनकर ज्वेलरी शॉप की रखवाली करता है टायसन, वीडियो हुआ वायरल

इस वीडियो को करीब पांच करोड़ लोग देख चुके हैं, तो वहीं 30 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। लोगों ने महिला की हिम्मत और हौसले की तारीफ की है। लोग उनको इस उम्र में बंजी जंपिंग करते देख प्रेरित हो रहे हैं। 

Viral Video: आधी रात को घर में घुस रहा था चोर, तभी तोते ने देखा और ऐसा चिल्लाया कि दुम दबाकर हो गया रफू चक्कर

एक शख्स का कहना है कि वह कितनी खूबसूरती से अपनी बाहें फैला रही हैं, जैसे हवा में उड़ती कोई पक्षी हों। एक अन्य शख्स ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वीडियो को देखकर मेरे चेहरे पर मुस्कान आ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed