फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   indian railways women mother get down at station for milk guard have good work video viral

Viral Video: बच्चे के लिए दूध लेने गई मां की छूट गई ट्रेन, फिर गार्ड ने किया ऐसा काम, खिल गया सभी का चेहरा

Thu, 16 Jan 2025 07:36 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 16 Jan 2025 07:36 PM IST
सार

Viral Video: एक महिला ट्रेन से दूध लेने के लिए नीचे उतरती थी और कुछ ही देर में ट्रेन चलने लगती है। इसके बाद महिला ट्रेन पर नहीं चढ़ पाती है और ट्रेन को चलते देख काफी घबर जाती है।

विज्ञापन
indian railways women mother get down at station for milk guard have good work video viral
बच्चे के लिए दूध लेने गई मां की छूट गई ट्रेन, फिर गार्ड ने किया ऐसा काम - फोटो : X/@Sheetal2242

विस्तार

Viral Video: सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें कई वीडियो हैरान करने वाला होते हैं, तो वहीं कुछ लोगों के दिल को जीत लेते हैं। इसके साथ ही कई लोगों को प्रेरणा देने वाले होते हैं। अब इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो किसा रेलवे स्टेशन का लग रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, एक महिला ट्रेन से दूध लेने के लिए नीचे उतरती थी और कुछ ही देर में ट्रेन चलने लगती है। इसके बाद महिला ट्रेन पर नहीं चढ़ पाती है और ट्रेन को चलते देख काफी घबर जाती है। गार्ड महिला को रोते हुए देखता है और उसकी पूरी बात सुनता है और तुरंत ट्रेन को रोक भी देता है। 
विज्ञापन


वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन के रुकते ही महिला जल्दी-जल्दी ट्रेन में चढ़ने के लिए जाने लगती है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों के दिल को जीत लिया। इस वीडियो को देखकर लोग गार्ड की तारीफ कर रहे हैं। गार्ड ने महिला की परेशानी को समझा और ट्रेन रोककर उसकी मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


Optical Illusion: नागा की भीड़ में साधु को खोजने में हिल जाएगा दिमाग, हिम्मत है तो 13 सेकेंड में खोजें



सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @Sheetal2242 नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा है, एक मां दूध लेने गई, तभी ट्रेन चल पड़ी। गार्ड ने देखा और तभी ट्रेन रुकवाई.... वीडियो को खबर लिखे जाने तक पांच लाख से अधिक बार देखा जा चुका था। वीडियो पर लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं और गार्ड की तारीफ कर रहे हैं।

Maha kumbh 2025 Viral: रिपोर्टर ने नागा बाबा से भजन को लेकर पूछा ऐसा सवाल, बाबा ने चिमटा ही चिमटा पीट दिया

एक शख्स ने लिखा है, आखिर मां है, बच्चों की छोटी सी परेशानी में भी दुखी हो जाती है। गॉर्ड साहब को धन्यवाद जिन्होंने मां को बच्चे से मिलवा दिया। दूसरे शख्स का कहना है कि यही मानवता है। एक शख्स ने लिखा है इसे कहते हैं मां की ममता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed