फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   indian expat reveals truth behind glamorous dubai life viral videos

Viral Video: शख्स ने बताया दुबई की लग्जरी लाइफस्टाइल के पीछे का सच, जानकर खूली रह जाएंगी आपकी आंखें

Sat, 14 Feb 2026 06:45 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 14 Feb 2026 06:45 PM IST
सार

Viral Video:  एक शख्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दबई का वी़डियो शेयर किया है। इसमें उसने वहां की लग्जरी लाइफस्टाइल के पीछे का सच बताया है, जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। 

विज्ञापन
indian expat reveals truth behind glamorous dubai life viral videos
शख्स ने बताया दुबई की लग्जरी लाइफस्टाइल के पीछे का सच - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर दुबई की चकाचौंध देखने को मिलती है। लोग दुबई को अक्सर सपने की तरह पेश करते हैं। ऊंची चमचमाती इमारतें, लक्जरी लाइफस्टाइल और अच्छी सैलरी। लेकिन एक भारतीय प्रवासी ने सोशल मीडिया पर दिखने वाली चमक के पीछे की कहानी बताई है। 

विज्ञापन


शख्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि यह दुबई के खिलाफ कोई दुष्प्रचार का वीडियो नहीं है, लेकिन मैं आपको यहां आने से पहले थोड़ी सच्चाई बताना चाहता हूं। यह शख्स दो साल पहले दुबई गया था। अब इसने बताया कि वह बड़े सपनों को लेकर यहां पहुंचा था। मैं वहीं जाना था जो इंटरनेट पर दिखाता था, लाइफस्टाइल, एक्सपोजर और बेहतर मौके और यह सब सच भी है, लेकिन दूसरा हिस्सा कोई नहीं बताता है। 
विज्ञापन


क्या है मामला?

शख्स का कहना है कि दूसरा हिस्सा है लगातार नौकरी के लिए अप्लाई करना और जवाब तक न मिलना। 20 जगह आवेदन करने पर सभी जगह से घोस्ट कर दिए जाते हैं। बढ़ते किराए का दबाव अलग है। किराया आपकी सैलरी को खा जाता है। बजट बनाओ तो अचानक 200 दिरहम की पार्किंग फाइन जैसे खर्च सामने आ जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Yashamo (@doitlike_mo)




Solar Eclipse 2026: कब लगने वाला है साल का पहला सूर्य ग्रहण? जानिए क्या भारत में दिखेगा रिंग ऑफ फायर

यह भावनात्मक दबाव भी होता है। आप देखते हैं कि लोग एक डिनर में आपकी महीने की कमाई खर्च कर देते है  और आप पूरे दिन काम करके भी बचत की कोशिश कर रहे होते हैं। कई बार घर लौटते हुए लगता है कि शायद आपने काफी नहीं किया। इसके बाद भी निराशा खत्म नहीं होती है। 

Viral Video: शिकार को निगलकर आराम से खेत में बैठा विशाल अजगर, फिर शख्स की हिम्मत देख थमी लोगों की सांसें

उसका कहना है कि कुछ दिन ऐसे भी आते हैं जब सब कुछ सही लगता है-अच्छा ब्रंच, अलग-अलग संस्कृतियों के लोगों से मुलाकात और रात दो बजे भी परिवार के साथ सुरक्षित घूम पाना। आखिर में वह मानता है कि ग्रोथ की एक कीमत होती है और वह है अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलना। दबाव कभी खत्म नहीं होता और रोमांच भी नहीं। शख्स की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed