Video: 'या खुदा आज बचा लो...', संसद में भारत की खौफ से डरा पाकिस्तानी सांसद फूट-फूटकर रोया, वीडियो हुआ वायरल
Viral Video: पाकिस्तान की संसद का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पाकिस्तानी सांसद रो रहा है और कह रहा है कि या खुदा बचा लो। दरअसल, संसद में बहस चल रही थी।
विस्तार
Viral Video: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। भारत की सेनाओं ने मंगलवार की रात पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में करीब 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी।
आतंकी शिविरों को निशाना बनाकर एयर स्ट्राइक की गई। इसके बाद से पाकिस्तान में हड़कंप मचा गया है और पाकिस्तानी खौफ में हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी रो रहे हैं। साथ ही अपनी सरकार और सेना को निशाने पर ले रहे हैं।
पाकिस्तान की संसद का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पाकिस्तानी सांसद रो रहा है और कह रहा है कि या खुदा बचा लो। दरअसल, संसद में बहस चल रही थी। इस दौरान पाकिस्तानी सांसद ताहिर इकबाल फूट-फूटकर रोने लग गया। इकबाल ने कहा कि या खुदा आज बचा लो। दुआ करते हैं कि अल्लाह हमारे मुल्कल की हिफाजत करे और हमें आपस में जोड़कर रखे।
Serial Killer Story: ऐसा सीरियल किलर जो सिर्फ इन महिलाओं को बनाता था शिकार, कहानी जानकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम सीमा पर पहुंच चुका है। भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान को उसकी नापाक हरकत के लिए करारा जवाब दिया है। पाकिस्तान ने बुधवार रात को भारत के 15 शहरों को टारगेट किया, लेकिन भारतीय सेना ने इस हमले को नाकाम कर दिया।
Viral Video: 'भारत ने 24 मिसाइलें दागीं, हम एक न रोक पाए...', पाकिस्तानी ने खोली अपनी ही सरकार और सेना की पोल
Video of the day
— KohliForever (@KohliForever0) May 8, 2025
Pakistan MP cried in the Parliament#OperationSindoor2 #Lahorepic.twitter.com/0va9wgiDlA
Science News: वैज्ञानिकों ने दूसरी दुनिया की कर ली खोज? जहां पर हो सकता है जीवन, जानिए पृथ्वी से कितनी दूर है
भारत ने पाकिस्तान को दिया तगड़ा जवाब
भारत ने पाकिस्तान की कायरना हरकत का करारा जवाब दिया है। भारतीय सेना ने आज सुबह पाकिस्तान में कई स्थानों पर वायु रक्षा रडार और प्रणालियों को निशाना बनाया। भारत ने भी पाकिस्तान की तरह ही उसी क्षेत्र में और उसी तीव्रता से जवाब दिया है। इस दौरान लाहौर में एक वायु रक्षा प्रणाली को निष्प्रभावी कर दिया गया।