फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   In the absence of the mother the father was seen driving the auto with the child in his lap Video goes Viral

Viral Video: मां के न रहने पर बच्चे को गोद में लेकर ऑटो चलाता दिखा पिता, वीडियो देख लोगों की आंखें हुईं नम

Sat, 06 Sep 2025 03:05 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 06 Sep 2025 03:05 PM IST
सार

काम और जिम्मेदारी के बीच इस पिता का यह रूप देखकर लोग भावुक हो गए। लोग इस वीडियो को तेजी से शेयर कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी भावनाएं भी शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन
In the absence of the mother the father was seen driving the auto with the child in his lap Video goes Viral
बच्चे को गोद में लेकर ऑटो चलाता दिखा पिता - फोटो : इंस्टाग्राम @rithuuuuuu._

विस्तार

 बेंगलुरु की बिजी सड़कों से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी का दिल छू लिया। वीडियो में एक ऑटो ड्राइवर अपने छोटे बच्चे को गोद में लिए ऑटो चलाता हुआ नजर आ रहा है। काम और जिम्मेदारी के बीच इस पिता का यह रूप देखकर लोग भावुक हो गए। लोग इस वीडियो को तेजी से शेयर कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी भावनाएं भी शेयर कर रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम भी आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो बेंगलुरु की रहने वाली एक महिला, रिथु (@rithuuuuuu._) ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। कुछ ही समय में यह क्लिप इंटरनेट पर तेजी से फैल गई और लाखों लोगों ने इसे देखा। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया था, “वह कमाने के लिए गाड़ी चलाता है, लेकिन वह अपने लिए वही ढोता है जिसके लिए वह जीता है।” इस लाइन ने लोगों को और भी भावुक कर दिया। क्लिप में साफ देखा जा सकता है कि कैसे ड्राइवर भीड़भाड़ वाली सड़कों पर ऑटो चलाते हुए अपने बच्चे को सीने से लगाए हुए है। बच्चे को संभालते हुए भी वह पूरी सावधानी से ट्रैफिक में गाड़ी चला रहा है। यह नजारा इस बात की गवाही देता है कि पिता अपने बच्चों के लिए कितनी मेहनत और जिम्मेदारी उठाता है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Rithu🐾 (@rithuuuuuu._)

विज्ञापन
विज्ञापन



वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
सोशल मीडिया पर यह वीडियो आते ही लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे। कमेंट सेक्शन भावनाओं से भर गया। किसी ने लिखा, “आपको जिंदगी में सिर्फ सफलता ही मिले।” तो किसी ने अपने निजी अनुभव साझा किए। एक यूजर ने लिखा, “मेरे पिताजी भी ऐसे ही ऑटो चलाते थे। आपको देख कर उनकी याद आ गई। पापा बहुत याद आ रहे हैं।” इस तरह के कमेंट्स से साफ झलकता है कि यह वीडियो कई लोगों के दिल से जुड़ गया। हालांकि, लोगों का यह भी मानना है कि बच्चे की जिम्मेदारी जितनी मां की होती है, उतनी ही पिता की भी होती है। कुछ लोगों ने ड्राइवर की मेहनत और हिम्मत की सराहना की। उन्होंने कहा, “एक इंसान अपने परिवार की जिम्मेदारी निभाने के लिए कितना कुछ कर सकता है।” वहीं एक और यूजर ने लिखा, “आपको बहुत शक्ति मिले। आप सच में सुपर डैड हो।” कई यूजर्स ने दिल और प्यार जताने वाले इमोजी भी शेयर किए।

लोगों ने ड्राइवर के जज्बे को किया सलाम
वीडियो पर आई प्रतिक्रियाएं यह साबित करती हैं कि जब कोई पिता अपने बच्चों के लिए संघर्ष करता है तो वह दूसरों को भी इंस्पायर कर देता है। लोग इस ड्राइवर के जज्बे को देखकर उसे सलाम कर रहे हैं। यह नजारा यह भी दिखाता है कि पिता का प्यार अक्सर शब्दों में नहीं बल्कि जिम्मेदारियों को निभाने में दिखाई देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed