फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीयों से नफरत करने वाला वो खूंखार तानाशाह, जिसे दुनिया कहती थी आदमखोर

Thu, 27 Feb 2020 06:36 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 27 Feb 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
idi amin The dreaded and cruel dictator of Uganda who hates Indians and ate human flesh
ईदी अमीन - फोटो : Social media

दुनिया में शायद ही ऐसा कोई देश होगा, जहां भारतीय लोग न रहते हों। एक ऐसा ही देश है युगांडा, जहां एक समय में लाखों भारतीय रहते थे, लेकिन एक सनकी और खूंखार तानाशाह की वजह से या तो उन्हें युगांडा छोड़ कर जाना पड़ा या फिर उन्हें देश से ही निकाल बाहर किया गया। इस तानाशाह के बारे में कई तरह की कहानियां प्रचलित हैं, जैसे कि वो इंसानों का खून पीता था, आदमखोर था। 

idi amin The dreaded and cruel dictator of Uganda who hates Indians and ate human flesh
ईदी अमीन - फोटो : Social media

हम बात कर रहे हैं ईदी अमीन की। उसे इंसानियत का दुश्मन, हैवान, राक्षस और न जाने क्या-क्या कहा जाता था। कहते हैं कि युगांडा पर करीब आठ साल की तानाशाही में ईदी अमीन ने लाखों लोगों को मरवा दिया था। यही नहीं, उसने अपनी तानाशाही के दौरान भारतीय मूल के करीब 90 हजार लोगों को देश निकाला दे दिया था। कहा जाता है कि वो भारतीयों से नफरत करता था। 

idi amin The dreaded and cruel dictator of Uganda who hates Indians and ate human flesh
ईदी अमीन - फोटो : Social media

बीबीसी के मुताबिक, ईदी अमीन की हुकूमत खत्म होने के बाद युगांडा में कई जगह लोगों की लाशें सड़ती हुई मिली थीं। तमाम सामूहिक कब्रों का पता चला था। वो वाकई में एक राक्षस था, जिसने अपने ही देश के लाखों लोगों का खून किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
idi amin The dreaded and cruel dictator of Uganda who hates Indians and ate human flesh
ईदी अमीन - फोटो : Social media

कहते हैं कि ईदी अमीन के सत्ता में आने से पहले युगांडा में एशियाई मूल (खासकर भारतीय) के लोगों का ही दबदबा था। देश के लगभग हर सिनेमाघर में हिंदी फिल्में चलती थीं। 70 के दशक में युगांडा की राजधानी कंपाला में ज्यादातर कारोबार भी एशियाई मूल के लोगों के हाथ में था। यहां तक कि वहां की सड़कों के नाम भी एशियाई मूल के लोगों के नाम पर ही थे।

विज्ञापन
idi amin The dreaded and cruel dictator of Uganda who hates Indians and ate human flesh
ईदी अमीन - फोटो : File photo

साल 1971 में जब ईदी अमीन ने तख्तापलट किया तो युगांडा के हालात पूरी तरह से बदल गए। ईदी अमीन ने सेना की मदद से पूरे देश पर कब्जा कर लिया। कुछ दिनों तक तो सबकुछ ठीक रहा, लेकिन एक दिन अचानक ईदी अमीन ने भारतीय समेत एशियाई मूल के सभी लोगों को देश छोड़ने के आदेश दे दिए। इसके पीछे उसने तर्क दिया कि अल्लाह ने उससे कहा कि वो सारे एशियाइयों को अपने देश से तुरंत निकाल बाहर करे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed